अगस्त का महीना शुरू होने वाला है. अगस्त का पूरा महीना हिंदू कैलेंडर के श्रावण मास के साथ ही चलने वाला है. इसलिए इस पूरे महीने भक्तों की विशेष कृपा रहने वाली है. ग्रहों की चाल की बात करें तो महीने की शुरुआत में कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति रहेगी. कुंभ राशि में राहु-चंद्रमा का योग बन रहा है. इसके अलावा, बुध मिथुन राशि, शुक्र कन्या राशि, शनि मीन राशि और केतु सिंह राशि में रहने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो अगस्त का महीना कुछ राशियों को राहत दे सकता है तो कुछ जातकों को सतर्क रहना होगा. जबकि कुछ लोगों को इस महीने मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं.
मेष राशि
अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. आर्थिक मामलों में आय बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. बिना योजना के खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और काम के सिलसिले में यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. कारोबार करने वालों को नए अवसर मिलेंगे, हालांकि अपेक्षित गति पाने के लिए धैर्य रखना होगा. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन भाई-बहनों से छोटी-छोटी बातों पर मतभेद संभव हैं. प्रेम संबंधों में महीने के दूसरे भाग में सुधार देखने को मिलेगा, जबकि वैवाहिक जीवन में संयम बनाए रखना जरूरी होगा. विद्यार्थियों को सफलता के लिए लगातार मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए अगस्त कई मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है. मेहनत का सीधा लाभ आर्थिक स्थिति में दिखाई देगा और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखना होगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे और जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते मधुर रहेंगे. परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है. विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी क्योंकि ध्यान भटकने की आशंका रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए अगस्त संतुलित परिणाम देने वाला महीना रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है और आय-व्यय के बीच अच्छा संतुलन रहेगा. नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा. व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है, खासकर पारिवारिक व्यवसाय करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी, हालांकि साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. विवाहित लोगों को संवाद बनाए रखना होगा. विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य के मामले में नियमित दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना आवश्यक होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अवसरों और चुनौतियों का मिला-जुला दौर लेकर आएगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और लंबी यात्राओं के योग बनेंगे. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आपसी समझ से रिश्ते मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है. विद्यार्थियों को कठिन मेहनत के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए अगस्त सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को उनके काम का उचित सम्मान मिलेगा और व्यापारियों को दूरस्थ क्षेत्रों या विदेश से लाभ मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचना होगा, जबकि विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ व्यवहार में संयम रखना चाहिए. परिवार का वातावरण सहयोगी रहेगा. विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई या नए अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त प्रगति का महीना साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. नौकरी करने वालों को अपने व्यवहार और टीमवर्क पर ध्यान देना होगा, तभी उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यापारियों को अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और विवाहित जीवन में समझदारी से रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार में कभी-कभी तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा. विद्यार्थियों के लिए यह महीना काफी अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी नियमित दिनचर्या बनाए रखें.
तुला राशि
अगस्त का महीना तुला राशि के जातकों के लिए संतुलित लेकिन मेहनत भरा रह सकता है. करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नौकरीपेशा लोगों को पद, जिम्मेदारी या वेतन में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए लंबी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. आर्थिक रूप से आय के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में भावनाएं मजबूत रहेंगी, हालांकि छोटी-छोटी बातों पर मतभेद से बचना होगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार में सामान्य वातावरण रहेगा. विद्यार्थियों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए अगस्त नए अवसरों और सीख से भरा महीना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को शुरुआती दिनों में कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन महीने के दूसरे भाग में परिस्थितियां उनके पक्ष में होती नजर आएंगी. व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा और नए सौदे भी मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में आकर्षण और अपनापन बढ़ेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. विवाहित जीवन सुखद रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाएं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. करियर में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार करने वालों को व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता पर विशेष ध्यान देना होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन यात्रा और अन्य कारणों से खर्च बढ़ सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम विवाह की दिशा में आगे बढ़ने वाले लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. विवाहित लोगों को अनावश्यक बहस से बचना चाहिए. परिवार में खुशी के कुछ अवसर आएंगे, हालांकि छोटी-मोटी अनबन भी संभव है. विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सफलता पाने का रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतना जरूरी होगा.
मकर राशि
मकर राशि के लिए अगस्त प्रगति और उपलब्धियों का महीना बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या विभागीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे. व्यापारियों को सरकारी या बड़े संस्थानों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनियोजित खर्च परेशान कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी. विवाहित जीवन में आपसी समझ मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा और मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अगस्त चुनौतियों और अवसरों का मिला-जुला महीना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को महीने की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में स्थितियां बेहतर होंगी. आर्थिक रूप से आय और खर्च दोनों बने रहेंगे, इसलिए वित्तीय संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी. प्रेम संबंधों में धैर्य और संयम की जरूरत रहेगी क्योंकि गुस्सा रिश्तों को प्रभावित कर सकता है. विवाहित लोगों के लिए महीने का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा. परिवार में कुछ मतभेद संभव हैं, लेकिन बातचीत से समाधान निकल आएगा. विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास पर ध्यान देना होगा. स्वास्थ्य के मामले में खानपान और तनाव दोनों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त कई सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ सकता है. नौकरी और व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे, हालांकि कार्यक्षेत्र में वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. व्यापार करने वालों को सामान्य से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियां धैर्य की परीक्षा लेंगी. आर्थिक रूप से आय मजबूत रहेगी और संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी और विवाह की संभावना रखने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. विवाहित जीवन में सहयोग और समझ बनी रहेगी, हालांकि काम के कारण कुछ समय की दूरी संभव है. विद्यार्थियों के लिए यह महीना सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो पेट और आंखों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें और मानसिक तनाव को हावी न होने दें.