scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: असम की बाढ़ के नहीं हैं ये डराने वाले वीडियो

असम में आई भीषण बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर कई पुराने और दूसरे राज्यों के डराने वाले वीडियो फर्जी दावों के साथ शेयर किए जा रहे हैं. पानी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहने और रेस्क्यू ऑपरेशन के दो वीडियो को असम की बाढ़ का बताकर शेयर किया गया. आजतक फैक्ट चेक की पड़ताल में दोनों दावे झूठे साबित हुए.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
इस वीडियो में एक लंबी बिल्डिंग गिरते हुए देखी जा सकती है, जो असम में आई बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बह जाती है.
Social Media Users
सच्चाई
यह वीडियो जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले का है. भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पानी में बह गया था.

असम में 29 जुलाई तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 पहुंच चुकी है. लाखों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर कई  ऐसे सनसनीखेज  वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें असम की बाढ़ का बताया जा रहा है . एक लंबी इमारत  के पानी में बह जाने का वीडियो और एक रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो असम का बताया जा रहा है. हालांकि, इन दोनों वीडियो का असम की बाढ़ से कोई लेना-देना नहीं है.

कश्मीर का है यह वीडियो

इस वीडियो में एक लंबी बिल्डिंग गिरकर पानी में बह जाती है. एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “2021 में गृह मंत्री अमित शाह का यह वादा आज 2026 में असम की डूबती हकीकत पर सबसे बड़ा सवाल है. तारीखें बदल गईं, पर असम का दर्द नहीं बदला. आखिर कब तक खोखले वादों की कीमत जनता अपनी जान देकर चुकाएगी?”

Assam Flood Viral Video Truth

कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें यही वीडियो टाइम्स ऑफ इंडिया की 21 जुलाई की रिपोर्ट में मिला. खबर के मुताबिक, वीडियो जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले का है. भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पानी में बह गया था.

यूट्यूब पर लोकल मीडिया आउटलेट 'ग्रेटर कश्मीर' ने वीडियो को 21 जुलाई को अपलोड किया था. इनके मुताबिक, बडगाम जिले के बीरवाह में बाढ़ के पानी में यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बह गया था.

Advertisement

दूसरा वीडियो हरिद्वार का है

इस वीडियो में पानी के तेज बहाव में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखता है. लाइफ जैकेट पहने कुछ लोग उसे बचा रहे हैं. एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “असम में बाढ़ का पानी जानलेवा हो गया और प्रकृति ने अपनी असली ताकत दिखाई. बचाव दल तेज बहाव के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.”

Assam Flood Viral Video Truth


रिवर्स सर्च करने पर हमें यही वीडियो उत्तराखंड पुलिस के एक्स हैंडल पर मिला. इसे  26 जुलाई को शेयर किया गया था. पुलिस के मुताबिक वीडियो हरिद्वार के कांगड़ा घाट का है. इसमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (State Disaster Response Force) के जवान गंगा की तेज लहरों में बहते हुए एक व्यक्ति को बचा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement