scorecardresearch
 

हिमाचल के कसौली में एयरफोर्स स्टेशन के करीब तक फॉरेस्ट फायर, एयरफोर्स ने MI-17-चिनूक हेलिकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल प्रदेश के कसौली में जंगल की आग अब एयरफोर्स स्टेशन के पास तक पहुंच गई है. एयरफोर्स ने अब आग पर काबू पाने के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर को तैनात कर दिया है.

Advertisement
X
आग बुझाने की कोशिशें नाकाम (File Photo: ITG)
आग बुझाने की कोशिशें नाकाम (File Photo: ITG)

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. नौतपा की तपिश से जनजीवन बेहाल है. वहीं, इस प्रचंड गर्मी में अब जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में जंगलों में आग लग गई है. जंगल में यह आग कसौली के जंगलों में लगी है. यह आग देखते ही देखते कसौली स्थित एयरफोर्स स्टेशन के करीब तक पहुंच गई है.

कसौली के जंगल में लगी आग के एयरफोर्स स्टेशन के करीब तक पहुंच जाने के बाद अब एयरफोर्स भी एक्टिव मोड में आ गई है. एयरफोर्स ने जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए, इसे और फैलने से रोकने की कोशिश में दो हेलिकॉप्टर तैनात कर दिए हैं. एयरफोर्स ने एक एमआई-17 और एक चिनूक हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं. वन विभाग की टीमों के साथ ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी मौके पर हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी और तेज धूप से छत बन गई आग का गोला, तुरंत आजमाएं ये देसी तरीके, बिना AC-कूलर घर रहेगा ठंडा!

वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन आग और फैलती जा रही है. कसौली के जंगलों में लगी इस आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है. हालात बिगड़ते, आग की लपटें एयरफोर्स स्टेशन के पास पहुंचते देख एयरफोर्स ने दुर्गम क्षेत्रों में आग बुझाने के लिए एमआई-17 और चिनूक हेलिकॉप्टर तैनात किए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग! बांदा में 47.4 डिग्री तापमान, कई शहरों में हीटवेव का अलर्ट

एयरफोर्स के ये हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ की सुखना झील से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. कसौली के जंगलों की आग अभी काबू भी नहीं हो सकी है कि अब शिमला के पास राजहाना गांव के पास भी जंगल में आग लग गई है. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement