पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद अब वोटों की गिनती का दिन आ गया है. मतगणना आज, 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. एग्जिट पोल के बाद बढ़ी सरगर्मी के बीच लाखों लोग चुनाव नतीजे जानने के लिए उत्सुक हैं. चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर आप आसानी से ट्रेंड्स और चुनाव नतीजे डायरेक्ट भी देख सकते हैं.
वहीं, aajtak.in पर भी आपको हर सीट के ताजा अपडेट्स मिलेंगे. अगर आप विधानसभा चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर चेक करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे हर सीट और पार्टी उम्मीदवार को मिले वोटों की जानकारी चेक कर सकते हैं.
विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें
How to check Election Result 2026 on Election Commission (ECI) website: ये है पूरा प्रॉसेस
इसके अलावा आप eci.gov.in पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर और aajtak.in पर भी विधानसभा चुनाव परिणाम देख सकते हैं.
पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
बता दें कि 2026 के ये विधानसभा चुनाव 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं. पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधायक चुने जाएंगे. इन नतीजों से पार्टियों की ताकत का अंदाजा लगेगा. चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार अपडेट देता है. मतदाता अब घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर पर सटीक जानकारी हासिल कर सकते हैं.