जयपुर के खानीय बांदा इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और खोह नागुरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एहतियातन आसपास के लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया. दमकलकर्मियों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और जांच जारी है.