scorecardresearch
 

'इस बार आंदोलन करें तो सलवार ...', बृजभूषण का बाबा रामदेव पर कटाक्ष

BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव की आंदोलन की चेतावनी पर निशाना साधा है. उन्होंने बाबा रामदेव की चेतावनी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार वे आंदोलन के दौरान सलवार पहनकर भाग गए थे.

Advertisement
X
बृज भूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर तंज (फोटो: ITG)
बृज भूषण शरण सिंह का बाबा रामदेव पर तंज (फोटो: ITG)

कैसरगंज के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव की आंदोलन वाली चेतावनी पर निशाना साधा है. बाबा रामदेव पर तंज कसते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पिछली बार वे आंदोलन में सलवार पहनकर भाग गए थे. 

बीतें दिनों, भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने उनसे बातचीत की. जब पत्रकारों ने बाबा राम देव की आंदोलन वाली चेतावनी पर उनसे पूछा तो उन्होंने साफ कह दिया कि क्या उनकी आंदोलन करने की क्षमता है. बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए तल्ख लहजे में बृजभूषण ने कहा, 'बाबा रामदेव स्वदेशी लेकर चले थे और अब चड्ढी तक विदेशी बनाने लगे हैं. उनकी बात पर कौन विश्वास करता है. उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता. उन्हें आंदोलन करना है तो मैदान में आएं. उनमें आंदोलन की क्षमता है? एक बार तो सलवार पहनकर भागे थे, वह दृश्य क्या आपको याद नहीं है.'

बृज भूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव की जुबानी जंग लंबे समय से चली आ रही है. कई मंचों पर दोनों एक-दूसरे पर वाट-पलटवार करते नजर आए हैं. यह विवाद महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली को लेकर भी जुड़ा है. बृजभूषण शरण सिंह ने कई बार आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव महर्षि पतंजलि के नाम पर अरबों-खरबों रुपये का व्यापार करते हैं, लेकिन उनकी जन्मस्थली गोंडा के विकास के लिए कुछ नहीं करते. इस मुद्दे पर कई बार दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कहीं ऐसा ना हो मुझे दोबारा आंदोलन करना पड़े', बाबा रामदेव बोले- सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला

गौरतलब है, कुछ दिनों पहले बाबा रामदेव ने इंटरव्यू में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था, "स्कूल, कॉलेजों से बच्चें शिकायत कर रहे हैं कि बिजली-पानी नहीं है, किताबें नहीं है. अगर पेपर पास कर लिया तो 10वीं 12वीं के नंबर कहीं नहीं जुड़ते. प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए चयन होता है. सरकारी नौकरी में इंटरव्यू के दौरान 90-99% घोटाला होता है. अपने संगठन, जाति, वर्ग के लोगों को रखते हैं और बाकी को बाहर कर देते हैं. यह न्याय के खिलाफ है. इंटरव्यू में पैसे लेकर, रिश्वत लेकर भर्ती होती है. अगर नहीं सुधरे तो देश में आंदोलन होगा. मैं आंदोलन, अराजकता का समर्थक नहीं हूं लेकिन देश में घपला बहुत है. इसे ठीक कर लें नहीं तो ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना पड़ जाए."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement