स्वामी रामदेव, योग गुरु
भारत के प्रसिद्ध योग गुरु (Yoga Guru) राम किशन यादव (Ram Kisan Yadav) को पूरी दुनिया स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) या बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के नाम से जानती है. वे भारत में योग और आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए विख्यात हैं. रामदेव ने अपने साथी आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna) के साथ मिलकर 2006 में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Ltd) की स्थापना की.
बाबा रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सैयद पुर गांव में हुआ था (Ramdev Date of Birht). वे राम निवास यादव और गुलाबो देवी के सबसे बड़े बेटे हैं (Ramdev Parents). वे पारंपरिक आर्य समाज से संबंध रखते हैं और उनके एक छोटे भाई राम भारत भी हैं (Ramdev Brother). बचपन से ही, उनका झुकाव अर्श गुरुकुल विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले भारतीय वेदों, योग और संस्कृत की तरफ था.
उन्होंने अंग्रेजी भाषा को खारिज करते हुए पारंपरिक शिक्षण संस्थानों में वैदिक सिद्धांतों को वरीयता दी. उन्होंने स्कूली शिक्षा हरियाणा के शहजादपुर सरकारी स्कूल (Shahzadpur Govt School) से हासिल की. इसके बाद, पुरानत वेदों के अध्ययन के लिए, वे हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय (Gurukul Kangri Vishwavidyalaya, Haridwar, Uttarakhand) चले गए. पढ़ाई खत्म करने के बाद वे साधुओं की तरह रहने लगे और हरिद्वार में योग केंद्र ‘योग ग्राम’ की स्थापना की (Yoga Centre, Yog Gram).
योग में गहरा विश्वास रखने वाले रामदेव हर दिन इसका अभ्यास करते हैं और अपने योग केंद्र से सबको इसकी शिक्षा देते हैं, जिसका पूरे भारत में टीवी चैनल्स पर प्रसारण भी होता है. अप्रैल 2017 में, इंडिया टुडे मैगजीन में प्रकाशित 2017 में भारत के 50 सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व की सूची में रामदेव को पांचवां स्थान दिया गया था (India's 50 most powerful people of 2017 India Today magazine).
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री पारंपरिक अंदाज में पहुंचे. भगवा कुर्ता, सफेद धोती, मरून शॉल के साथ उन्होंने गोल्डन खड़ाऊ और चांदी के कड़े पहने थे. पैरों में लगा आलता भी चर्चा में रहा. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लुक सुर्खियों में है. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर यूज़र्स क्या कर रहे कमेंट.
बाबा रामदेव, जया किशारी के अलावा बागेश्वर धाम के पर्ची वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भी अंबानी के गणेश उत्सव में अपनी हाजिरी लगाई.
आचार्य बालकृष्ण को 15 साल पुराने फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में देहरादून की विशेष CBI अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है. मामला खुर्जा के संस्कृत महाविद्यालय से संबंधित फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के उपयोग से जुड़ा था.
बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच जो विवाद कुछ समय पहले शुरू हुआ था, वो आज रक्षाबंधन के मौके पर खत्म होता है. योग गुरू ने एक्ट्रेस को मिठाई और तोहफे भेजे, जिसे पाकर कंगना ने उनका धन्यवाद किया और उन्हें अपना बड़ा भाई भी कहा.
कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के खिलाफ फिर से तीखे बयान दिए हैं. उनके मुताबिक, रामदेव सनातनी विचारधारा से भटककर कैपिटलिज्म में डूबने गए हैं. एक्ट्रेस ने रामदेव को पाखंडी बताया.
कंगना रनौत ने अपने खिलाफ बयान देने वाले कई लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी सफलता का एक छोटा हिस्सा भी हासिल नहीं किया, वे उन्हें ज्ञान न दें।
बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत के हालिया बयानों को लेकर जवाब दिया है. उनका कहना है कि वे ऐसे ओछे लोगों पर टिप्पणी करके विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते.
योग गुरु बाबा रामदेव और BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह के बीच वार-पलटवार जारी है. अब बाबा रामदेव की दोबारा आंदोलन की चेतावनी पर बृजभूषण सिंह ने निशाना साधा.
सोशल मीडिया स्वामी रामदेव का बयान बताकर एक पोस्टकार्ड खूब वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि रामदेव ने कांग्रेस पार्टी की तारीफ की है. इसमें स्वामी रामदेव के हवाले से लिखा है, “कांग्रेस चाहे जैसी भी थी, लेकिन तानाशाह नहीं थी. महंगाई बेरोजगारी पर कंट्रोल रखती थी. हमारे देश के पत्रकारों ने कांग्रेस की छवि खराब की है. उसमें मेरा भी योगदान कम नहीं था, मुझे माफ कर दो.”
जब सत्ता अपने चरम पर होती है तो उससे निकटता रखने वाले प्रभावशाली लोग सार्वजनिक रूप से टकराने से बचते हैं. लेकिन जैसे-जैसे राजनीतिक शक्ति का आकर्षण कम होता है, वैसे-वैसे सहयोगी समूह अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने लगते हैं.
Gen Z पर कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान से शुरू हुआ विवाद अब एक बार फिर सुर्खियों में है. करीब एक महीने बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना के उस बयान पर फिर सवाल उठाए. रामदेव ने कंगना के अतीत और निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद बीजेपी सांसद ने भी पलटवार करने में देर नहीं की.
बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के Gen-Z वाले बयान की आलोचना करते हुए उनके अतीत पर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में बुधवार को कंगना रनौत ने उन्हें जवाब दिया है.
Gen-Z को लेकर कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है. रामदेव के बयान पर कंगना ने पलटवार करते हुए उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी न करने और उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाने की नसीहत दी. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
बाबा रामदेव ने बीजेपी सांसद-एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर कुछ बातें कही हैं. कंगना ने जेन जी को गटर जेनरेशन कहा था, जिसपर उनका कहना है कि एक्ट्रेस का दिमाग खराब हो चुका है.
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामदेव के भर्ती और परीक्षा में गड़बड़ियों वाले बयान पर कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करना चाहिए. वहीं, रामदेव ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज हो सकता है.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद योग गुरु राम देव ने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी, नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं के साथ-साथ सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार पर चिंता जताई. बाबा रामदेव ने कहा कि अगर शिक्षा और भर्ती व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो युवाओं में असंतोष बढ़ेगा और उन्हें देशहित में एक बार फिर अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.
एथेनॉल विवाद के बीच वायरल हो रहे ऊंची छलांग लगाने वाले बाबा का वीडियो बाबा रामदेव का नहीं है. आजतक फैक्ट चेक में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहे शख्स उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले स्वामी रूप किशोर योगी हैं.
हरिद्वार में जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम के दौरान योगगुरु बाबा रामदेव ने कांवड़ियों और शिवभक्तों से शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, हुक्का, भांग, गांजा और धतूरा जैसे सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सच्ची शिवभक्ति संयम, सेवा और शांति में है. साथ ही हिंसा, तोड़फोड़ और किसी भी तरह के उन्माद से बचने का भी संदेश दिया.
पेपरलीक के खिलाफ और शिक्षा सुधारों को लेकर जंतर-मंतर पर CJP ने आंदोलन किया. धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया. इस बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने छात्रों के प्रदर्शन पर कहा कि अपने हितों के लिए आवाज उठाना सही है, लेकिन गाली-गलौज से इसका समाधान नहीं हो सकता. बाबा रामदेव ने छात्रों को संदेश दिया कि 'गालीबाज नहीं, हुनरबाज बनिए'. देखें.
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने RSS से राष्ट्रवाद सीखा है तो इससे किसी के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी वाद नहीं होना चाहिए, ब्राह्मणों को भी गाली देना गलत है.
शनिवार को नई दिल्ली में 'रामायण: प्रथम संकल्प' इवेंट के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे. यहां उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में बात की. इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा जानिए.