बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) भारतीय जनता पार्टी के एक नेता हैं. वह वर्तमान में कैसरगंज 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं. साथ ही, वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष भी हैं (Brij Bhushan Sharan Singh President, WFI). जनवरी 2023 में, उन पर एक दशक से अधिक समय से महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया था. कई मौजूदा एथलीटों ने नई दिल्ली में एक विरोध रैली का आयोजन किया और भारत सरकार से उन्हें पद से हटाने का आग्रह किया है (Brij Bhushan Sharan Singh sexual exploitation Accussed).
1991 में वे पहली बार भाजपा के उम्मीदवार के रूप में उत्तर प्रदेश के गोंडा निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए. वह 1999 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से 13वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए और 2004 में, वह उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर 14वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए. 20 जुलाई 2008 को, वह समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए थे. सपा के साथ उन्होंने 2009 में यूपी के कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए. बाद में वह 16वें आम चुनाव से ठीक पहले वापस भाजपा में शामिल हो गए (Brij Bhushan Sharan Singh Political Career).
बृजभूषण शरण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1957 को उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda, UP) में हुआ था (Brij Bhushan Sharan Singh Born). उनके पिता का नाम जगदम्बा शरण सिंह और मां का नाम प्यारी देवी सिंह हैं (Brij Bhushan Sharan Singh Parents). उनकी पत्नी का नाम केतकी देवी सिंह है (Brij Bhushan Sharan Singh Wife) और इनके दो बेटे हैं (Brij Bhushan Sharan Singh Son).
बीजेपी के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह की 2027 के चुनाव से पहले सक्रियता बढ़ गई है. शालिनी सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिला शाखा 'राष्ट्र सेविका समिति' से जुड़ी हैं और हाल ही में नागपुर में तृतीय वर्ष का सर्वोच्च प्रशिक्षण पूरा किया है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े विवाद में कोर्ट ने बरी कर दिया है. हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की.
बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत के हालिया बयानों को लेकर जवाब दिया है. उनका कहना है कि वे ऐसे ओछे लोगों पर टिप्पणी करके विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते.
योग गुरु बाबा रामदेव और BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह के बीच वार-पलटवार जारी है. अब बाबा रामदेव की दोबारा आंदोलन की चेतावनी पर बृजभूषण सिंह ने निशाना साधा.
यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे. इस दौरान जगह-जगह उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. नवाबगंज के रास्ते एक मदरसे के बच्चों ने भी उनका स्वागत किया और 'शेर आया, शेर आया' के नारे लगाए.
कांग्रेस नेता और पहलवान विनेश फोगाट ने पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर तीखा हमला बोला है. जींद में उन्होंने बृजभूषण को 'गुंडा और अपराधी' बताते हुए BJP पर उनका समर्थन करने का आरोप लगाया. विनेश ने गोंडा में जमीन कब्जाने, धन के स्रोत और महिला पहलवानों से जुड़े मामलों को लेकर भी सवाल उठाए. साथ ही 2023 के पहलवान आंदोलन का जिक्र किया.
Brij Bhushan Sharan Singh Exclusive Interview: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के आरोपों से बाइज्जत बरी हो गए हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि पूरा मामला हुड्डा परिवार की साज़िश थी, जिसका मकसद हरियाणा चुनाव जीतना था. उन्होंने बताया कि पार्टी और योगी आदित्यनाथ के साथ उनके रिश्ते सामान्य हैं, लेकिन किस पार्टी से लड़ेंगे यह उन्होंने नहीं बताया.
दिल्ली की एक अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी करते हुए उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष बृजभूषण शरण सिंह और तोमर के खिलाफ आरोपों को बिना किसी संदेह के साबित करने में विफल रहा.
महिला पहलवानों के आरोपों से बरी होने के बाद गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान सांसद करण भूषण सिंह ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा, "दबदबा था, है और रहेगा."
राउज एवेन्यू कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह को कानूनी राहत मिल गई है, लेकिन भारतीय कुश्ती से जुड़े सवाल अब भी बाकी हैं. पहलवान हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं. यह मामला सिर्फ एक मुकदमे का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के भरोसे, खेल संघों की जवाबदेही और भारतीय कुश्ती की विश्वसनीयता की अगली परीक्षा का भी है.
उत्तर प्रदेश की सियासत में बृजभूषण शरण की अपनी एक पहचान है, कोई उन्हें दंबग कहता है तो कोई रॉबिन हुड. बृजभूषण सिंह अपने चार दशक के सियासी सफर में कई मुश्किलों में फंसे, लेकिन न ही पहलवान उन्हें चित कर सके और न ही किसी मर्डर केस में फंसे. हर बार सियासी चक्रव्यूह को भेदने में सफल रहे.
यौन शोषण के आरोपों से बृजभूषण शरण सिंह मुक्त हो गए हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण को बरी कर दिया. ये मामला साल 2023 का है जब पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक उस समय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर गंभीर आरोप लगाए थे. सड़क पर भी संघर्ष किया, जंतर-मंतर पर लाठियां भी खाईं.
अदालत का फैसला बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में आया है, लेकिन विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों ने साफ कर दिया है कि वे इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देंगी. यानी भारतीय कुश्ती के सबसे चर्चित विवादों में से एक की कानूनी लड़ाई अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. हालांकि, पीड़ित महिला पहलवान इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे सकती हैं.
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बाइज्जत बरी हो गए हैं. फैसले के बाद उनके गृहनगर गोंडा में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया. हालांकि, पहलवान विनेश फोगाट ने हाईकोर्ट जाने की बात कही है.
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को अदालत से बरी किए जाने के बाद गोंडा में समर्थकों ने जश्न मनाया. वहीं, पहलवान विनेश फोगाट ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही. अदालत ने 2 जुलाई 2026 को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद उनके आवास पर जश्न का माहौल है और उनका परिवार इस फैसले को तीन साल के कठिन संकट के बाद की जीत बता रहा है.
बृजभूषण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बरी हो गए हैं. कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. 3 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ये अहम फैसला सुनाया है. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह 20 जुलाई 2023 से नियमित जमानत पर थे.
महिला खिलाड़ियों से यौनशोषण में बीेजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सोमवार को राहत मिल गई है. आजतक से बातचीत में बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने जो कहा सच साबित हुआ. देखें और क्या बोले बृज भूषण शरण सिंह.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण मामले में बरी कर दिया है. इस फैसले के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बरी हो गए हैं. तीन साल पहले महिला पहलवानों के आरोप लगाए जाने के चलते बृजभूण सिंह के राजनीतिक सफर में ब्रेक लग गया था, लेकिन अब बरी होने के बाद क्या फिर से चुनावी पिच पर उतरेंगे?