scorecardresearch
 

हावड़ा-शिवपुर हिंसा के नए वीडियो से हड़कंप, 'धार्मिक' नारे लगाते दिखे उपद्रवी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा शिवपुर में हुई हिंसा का नया वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में उपद्रवियों को 'अल्लाह हू अकबर' और 'नारा-ए-तकबीर' के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है.

Advertisement
X
इस हिंसा में दो बीजेपी विधायक घायल हुए. (Photo- ITGD)
इस हिंसा में दो बीजेपी विधायक घायल हुए. (Photo- ITGD)

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिवपुर में हुई हिंसा ने राज्य में दहशत का माहौल बना दिया है. शिवपुर के चौड़ाबस्ती इलाके में हुई इस घटना का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. इसमें उपद्रवियों को बमबाजी के दौरान 'अल्लाह हू अकबर' और 'नारा-ए-तकबीर' के नारे लगाते हुए सुने जा सकता है.

चौड़ाबस्ती इलाके में हुई बमबाजी और पत्थरबाजी में बीजेपी के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बीजेपी का आरोप है कि इलाके के तृणमूल कांग्रेस के नेता शमीम अहमद के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी समर्थकों पर जानलेवा हमला किया.

बीजेपी ने आरोप लगाया कि हिंसा के दौरान मारपीट की गई, उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर फेंके और कई बम भी फोड़े.

'अल्लाह हू अकबर' और 'नारा-ए-तकबीर' के लगे नारे

वायरल वीडियो में उपद्रव भारी संख्या में सड़क पर भागते नजर आ रहे हैं. वो 'अल्लाह हू अकबर' और 'नारा-ए-तकबीर' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इस हिंसा में अपने कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और इलाके में बमबाजी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. बीजेपी समर्थकों ने बड़ी संख्या में शिवपुर थाना का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया. 

Advertisement

हिंसा की खबर मिलते ही इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर तुरंत पुलिस की बड़ी टुकड़ी पहुंची. साथ ही, इलाके की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है.

शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या

बता दें कि गुरुवार को कोलकाता में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए 10 राउंड फायरिंग की और फिर चन्द्रनाथ पर 3 राउंड फायरिंग की जो उन्हें सिर और सीने में लगी उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी अस्पताल में मौत हो गई. बीजेपी ने इस हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है. अब हमलावरों की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement