हावड़ा (Howrah), पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला है (District of West Bengal), जो यहां के व्यस्त शहरों में से एक है. कोलकाता और कलिम्पोंग के बाद हावड़ा तीसरा सबसे छोटा जिला है. जिले का मुख्यालय हावड़ा ही है. यह हुगली नदी और पूर्व में उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों से, उत्तर में हुगली जिले (आरामबाग और श्रीरामपुर उप-विभाग) से और दक्षिण में मिदनापुर पूर्वी जिले से घिरा हुआ है (Howrah Location). हावड़ा जिले का कुल क्षेत्रफल 1,467 वर्ग किमी है (Howrah Area).
2011 की जनगणना के अनुसार हावड़ा जिले की जनसंख्या 4,850,029 है (Howrah Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 3,306 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है (Howrah Density). जिले में हर 1000 पुरुषों पर 935 महिलाओं का लिंगानुपात है और साक्षरता दर 83.85 फीसदी है (Howrah Literacy). बंगाली जिले की प्रमुख भाषा है. हिंदी और उर्दू शहरी क्षेत्रों में बोली जाती है (Howrah Languages).
हावड़ा और कोलकाता जुड़वां शहरे हैं. यहां पर्यटकों के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थलों में कैंटिलीवर हावड़ा ब्रिज है. यह दुनिया में अपनी तरह का छठा सबसे लंबा पुल है जिसकी कुल लंबाई 2,150 फीट है. भारतीय वनस्पति उद्यान और संतरागाछी झील हावड़ा के कुछ आकर्षणों में से हैं (Howrah Tourism).
हावड़ा के सलकिया में TMC के पूर्व विधायक गौतम चौधरी के पार्टी कार्यालय पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया है. निर्माण को अवैध बताए जाने के बीच गौतम चौधरी ने कार्रवाई की वजह को लेकर क्या जानकारी दी, पढ़िए पूरी खबर.
हावड़ा के बेलूर बाजार में गणेश पूजा की इस बार 'हिंदू राष्ट्र' थीम को लेकर विवाद शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान गणेश को 'चाय पे चर्चा' के रूप में दिखाने वाली इस पूजा की थीम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. नव तृणमूल अध्यक्ष अरूप रॉय ने इस पर आपत्ति जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
हावड़ा के आचार्य जगदीशचंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान में जायंट वॉटर लिली यानी विक्टोरिया अमेजोनिका के विशाल पत्ते पर 80 से 100 किलो या उससे अधिक वजन वाले वयस्कों को बैठाकर पानी में तैराने का प्रयोग शुरू हुआ है. उद्यान प्रबंधन के मुताबिक, भारत में पहली बार ऐसा प्रयोग किया जा रहा है. अगले साल इसे आम दर्शकों के लिए शुरू करने की योजना है.
हावड़ा में हनुमान कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों के पीछे नॉन-वेज और दूसरे तरह का खाना बनाया जाना उन्हें पसंद नहीं है. उन्होंने बंगाल के लोगों से ऐसे लोगों के बहिष्कार की अपील की और कहा कि ऐसा करने वालों को धार्मिक नहीं, पाखंडी कहा जाएगा.
हावड़ा की कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल में धर्मांतरण और ‘घर वापसी’ को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में कथा करने की बात भी कही.
हावड़ा के रामकृष्णपुर घाट पर एक युवक तौहीद अकरम गंगा की उफनती लहरों में डूब गया. पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम गोताखोरों की मदद से तौहीद की तलाश में जुटी है.
बारिश के बाद हावड़ा की सड़कें लोगों की जान का खतरा बनी हुई हैं. ये मामला उत्तर हावड़ा का है,जहां एक सड़क हादसे में स्थानीय पुजारी शुभेंदु चक्रवर्ती को अपना बायां हाथ गंवाना पड़ा.
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठनों से कथित संबंध के शक में हावड़ा निवासी हमीम मंडल को बर्धमान से गिरफ्तार किया है. वह कई दिनों से निगरानी में था और महीनों से उस पर नजर रखी जा रही थी. उसके मोबाइल से पाकिस्तान के संपर्कों से बातचीत के सबूत मिले हैं. पुलिस शहजाद भट्टी गैंग से उसके संबंध की भी जांच कर रही है.
रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर (Dy. CSTE) सत्यम कुमार को 4 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है. गिरफ्तारी हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि उन्हें रिश्वत की रकम सौंप रहे थे.
हावड़ा की रहने वाली 15 साल की निशानेबाज दमयंती सेन दो दिनों से लापता थीं. अब वे सुरक्षित मिल गई हैं. पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में दमयंती ने बताया कि पढ़ाई और शूटिंग के बीच बैंलेंस बनाने के तनाव की वजह से उन्होंने घर छोड़ दिया था. हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है.
हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. वह घर से सामान खरीदने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. उन्हें आखिरी बार हावड़ा रेलवे स्टेशन पर देखा गया. राष्ट्रीय टीम के ट्रायल की तैयारी कर रही दमयंती के गायब होने से परिवार और खेल जगत में चिंता है.
कोलकाता के कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है. हावड़ा में कुछ जगहों पर घुटनों तक पानी भरने की खबर है. वहीं, निचले इलाकों में कई लोगों के घर भी बारिश के पानी में जलमग्न हैं. कोलकाता एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़कों पर भी जलभराव से यातायात पर असर पड़ा है.
पश्चिम बंगाल के श्यामपुर में टीएमसी नेता की परेड निकाली गई. आरोप है कि इन्होंने रोजगार गारंटी योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है. जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. TMC नेता का आधा सिर मुंडवाया गया, कमर में रस्सी बांधी गई और फिर गले में जूतों की माला पहनाकर सरेआम परेड निकाल दी. देखें वीडियो.
हावड़ा के कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस द्वारा कथित तौर पर कच्छा और बनियान में सड़कों पर घुमाने का मामला चर्चा में है. पुलिस ने आरोपी को मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्रों में क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के लिए ले जाकर पुराने मामलों की जांच की.
Mithila Express fire CCTV footage: सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने देश के व्यस्तम हावड़ा स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में एक बेहद संदिग्ध घटनाक्रम कैद होने के बाद बड़े पैमाने पर इसकी जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी में कैद तस्वीर के अनुसार, स्टेशन के कैब रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जानबूझकर एक कवरनुमा वस्तु (पैकेट) फेंकते हुए दिख रहा है, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई और धुआं उठने लगा.
मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को हावड़ा स्टेशन का एक अहम CCTV फुटेज मिला है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है.
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई है. हावड़ा और कोलकाता में भी अवैध निर्माण तोड़े गए. वहीं आसनसोल के रेलवे क्वार्टर इलाके में भी अवैध कब्जों पर कार्रवाई हुई.
बंगाल में 1950 के पशु वध कानून को सख्ती से लागू किए जाने से सांकराइल के खटाल मालिक आर्थिक संकट में आ गए हैं. बकरीद से पहले पशु बेचने की परंपरा पर रोक लगने से खरीदार अग्रिम राशि वापस मांग रहे हैं. पशुपालकों ने मुख्यमंत्री से इस वर्ष राहत देने की मांग की है. प्रशासन ने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह कानून के अनुसार ही चलेगी.
बंगाल सरकार का बुलडोजर दौड़ रहा है. अब हावड़ा में एक अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है, प्रशासन ने ग्राउंड प्लस 5 इमारत तोड़ने की कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार हावड़ा नगर निगम के 44 नंबर वार्ड में एक भवन निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि संबंधित भवन के लिए केवल जी प्लस वन (G+1) निर्माण की अनुमति दी गई थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर वहां जी प्लस 5 (G+5) इमारत खड़ी कर दी गई.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में नई बीजेपी सरकार बनते ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. बीती रात हावड़ा स्टेशन के बाहर गंगा घाट और बस स्टैंड के आसपास अवैध रूप से बनाए गए दुकानों और फुटपाथ कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया है. सरकार का यह कड़ा कदम अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती दिखाता है.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के आमता में प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा हिंसक रूप में सामने आया है. मजदूरी हड़पने का आरोप लगाते हुए उग्र भीड़ ने ग्राम पंचायत के प्रमुख के घर पर हमला कर दिया.