scorecardresearch
 

धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, अनजान नंबर से रात में आया कॉल; भाई ने दर्ज करवाई FIR

Dhirendra Shastri Controversy: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले लोकेश गर्ग को रविवार रात अनजान नंबर से धमकी भरा कॉल आया है. दूसरी तरफ से कॉल करने वाले धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई को मिला धमकी भरा कॉल. (फाइल)
धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई को मिला धमकी भरा कॉल. (फाइल)

विवादों के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. शास्त्री के मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिला निवासी चचेरे भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

जिले के बमीठा थाना इलाके के गढ़ा गांव में रहने वाले लोकेश गर्ग (27 साल) बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई हैं. बीते रविवार की रात 9:15 बजे पर अज्ञात का कॉल आया. रिसीव करने पर दूसरी तरफ से शख्स बोला कि धीरेंद्र से बात कराओ.

जब लोकेश गर्ग ने कहा कि कौन धीरेंद्र? तो कॉल करने वाले ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री. इसके जवाब में लोकेश बोले कि  हामरी उन तक पहुंच नहीं है. बात करा पाना आसान नहीं है. यह सुन दूसरी तरफ से शख्स बोला कि मेरा नाम अमर सिंह है. तुम धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया.   

फरियादी की शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ाई

उधर, बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाने वाले और चैलेंज देने वाले अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है. श्याम मानव को पहले भी सुरक्षा दी जाती थी. महाराष्ट्र की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद 2 जवान उनकी सुरक्षा में होते थे. बावजूद इसके अब श्याम मानव की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. अब श्याम मानव के साथ 2 SPU के जवान समेत 2 गनमैन और 4 पुलिस कर्मचारियों के साथ एक अधिकारी भी मौजूद रहेगा. यह सुरक्षा श्याम मानव को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी के बाद दी गई है. 

आपको बता दें कि श्याम मानव नागपुर के रवि भवन (सरकारी आवास) में पिछले कई दिनों से रुके हुए हैं. यहीं से वह बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप-प्रत्यारोप कर चैलेंज दे रहे हैं.   सुरेश भट सभागृह में श्याम मानव के हुए कार्यक्रम के दौरान भी कुछ लोगों ने हंगामा किया था. उसके बाद मिली धमकी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें और भी सुरक्षा दी गई है. 

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात हो चुके छतरपुर जिले (मध्य प्रदेश) के गढ़ा गांव निवासी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर एक कार्यक्रम के दौरान चमत्कार करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया गया था. इसको लेकर पुलिस को केस दर्ज करने की दरख्वास्त दी गई थी.  

Advertisement

इस समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव का दावा था कि धीरेंद्र शास्त्री एफआईआर के डर से दो दिन पहले ही कथा को समाप्त कर नागपुर से चले गए. इसके बाद से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष और विपक्ष में सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन जगत में बहस छिड़ गई. 

उधर, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी सफाई में कहा कि बागेश्वर धाम पर होने जा रहे एक बड़े उत्सव के चलते वह अपनी प्रस्तावित तीन कथाओं में से 2-2 दिन कम कर रहे हैं. बता दें कि नागपुर के बाद उनकी कथा छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हो रही है. यहां भी शास्त्री ने मीडिया के सामने चमत्कार दिखाने का दावा किया.   

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement