scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

Gold Rate Crash: इस साल की शुरुआत में सोने के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिला था. जनवरी में भाव बढ़कर 1.91 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. लेकिन करीब 4 महीने में सोना 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है.

Advertisement
X
सोने-चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट. (File Photo: ITG)
सोने-चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट. (File Photo: ITG)

सोने की कीमतों बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. 19 जून को भारतीय कमोडिटी मार्केट पर सोने का भाव गिरकर 1,45,710 रुपये तक पहुंच गया. वहीं, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे विश्व कप 2027 में भागीदारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इन खबरों के अलावा, इज़रायली एयरस्ट्राइक में 18 लेबनानी नागरिकों की जान गई. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

Sasta Sona : अचानक आज भी सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, केवल ये एक कारण

भारतीय कमोडिटी मार्केट पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 19 जून को सोने का भाव गिरकर ₹1,45,710 रुपये तक पहुंच गया. इस दौरान सोने में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. शाम 5 बजे सोने का MCX पर सोने का भाव 1.68 फीसदी गिरकर 1,46,800 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था.  

रोहित-विराट 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया रहस्यमय जवाब

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे विश्व कप 2027 में भागीदारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस मामले में उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि ऐसी रणनीतिक चर्चाओं को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. उनके इस बयान से साफ है कि BCCI फिलहाल रोहित, कोहली के भविष्य को लेकर कोई सार्वजनिक संकेत देने के मूड में नहीं है.

Advertisement

डील गई तेल लेने! शुरू हो गया जंग का पार्ट-2... इजरायली हमले में लेबनान में 18 मौतें

इज़रायल और हिज़्बुल्लाह के बीच दक्षिणी लेबनान में लड़ाई फिर तेज़ हो गई है. रात भर के हमलों में इज़रायल के 4 सैनिक मारे गए, जबकि इज़रायली एयरस्ट्राइक में 18 लेबनानी नागरिकों की जान गई. इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्ज़रलैंड का अपना दौरा भी टाल दिया है, जहां ईरान के साथ अगले दौर की बातचीत होनी थी.

दिल्ली में बंद होने वाली है इन गाड़ियों की एंट्री, चेक कर लीजिए डिटेल

दिल्ली सरकार ने सर्दी के आने से पहले ही पॉल्यूशन से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क जारी किया है, जिसके तहत पॉल्यूशन की एंट्री के पहले ही कई कदम उठाए जाएंगे. दिल्ली में नॉन-बीएस 6 कमर्शियल वाहनों की एंट्री 1 नवंबर 2026 से बैन रहेगी.

WhatsApp सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च, हर महीने 79 रुपये में मिलेगी सर्विस

मेटा ने भारत में व्हाट्सएप प्लस नाम से नया प्लान रोलआउट करना शुरू किया है, जो एंड्रॉइड और iOS दोनों यूज़र्स के लिए है. इस प्लान की कीमत ₹79 प्रति महीने रखी गई है. हालांकि शुरुआत में यूज़र्स को पहला महीना फ्री ट्रायल के तौर पर मिल रहा है. यह सब्सक्रिप्शन सिर्फ उन लोगों के लिए है जो WhatsApp पर्सनल तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं.

Advertisement

वर्ल्ड वॉर-1 से भी बड़ी हो गई रूस-यूक्रेन की जंग, 1577 दिन की लड़ाई

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को 19 जून 2026 को 1577 दिन हो चुके हैं, जो कि प्रथम विश्व युद्ध के 1568 दिन से भी अधिक है. एक जनवरी 2026 के सीएसआईएस अध्ययन में बताया गया है कि इस युद्ध के कारण लगभग 1.1 करोड़ यूक्रेनी नागरिक अपना घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं, जिनमें से 69 लाख लोग विदेशों में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं.

Indian Railways: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस लॉन्च, पटना स्टेशन का विस्तार, बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में रेलवे विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी घोषणाएं की हैं. रेल मंत्री ने पटना के हार्डिंग पार्क इलाके में 5 नए प्लेटफॉर्म बनाने का ऐलान किया है. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बिहार को रेलवे बजट में 10,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि दी गई है.

भारत की घेराबंदी करने संयुक्त राष्ट्र की चौखट पर पहुंचा पाकिस्तान, सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर लगाई गुहार

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने UN सुरक्षा परिषद से अपील की है कि वो भारत पर सिंधु जल समझौते के कथित उल्लंघन को लेकर ध्यान दे. पाकिस्तान का आरोप है कि भारत सिंधु जल समझौते का उल्लंघन कर रहा है. ये समझौता 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुआ था, जो अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सस्पेंड कर दिया गया था.  

Advertisement

अफगानिस्तान का बदला... पाकिस्तान पर तड़ातड़ ड्रोन अटैक, ISIS के अड्डों में मचाया कोहराम

अफ़गानिस्तान ने कई बार पाकिस्तान का हमला झेलने के बाद इस बार जवाबी हमला किया है और बलूचिस्तान और ख़ैबरपख्तूनखवा में ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक की है. इन हमलों में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है. अफ़गानिस्तान का कहना है कि उसने ISIS के अड्डों पर ड्रोन्स बरसाए हैं. पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से अफ़गानिस्तान पर लगातार अटैक कर रहा था.

ममता बनर्जी को दोहरा झटका... ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC पार्टी से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को TMC के वरिष्ठ नेता ज्योतिप्रिय मलिक ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला तब आया है जब उन्हें हाल ही में TMC की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया था. वहीं, उत्तर बंगाल के नेता गौतम देब ने भी सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement