scorecardresearch
 

दिल्ली में बंद होने वाली है इन गाड़ियों की एंट्री, चेक कर लीजिए डिटेल

सर्दी आते ही दिल्ली में प्रदूषण की मार बढ़ जाती है. ऐसे में सरकार ने सर्दी की दस्तक से कई महीनों पहले ही पॉल्यूशन से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत दिल्ली में आने वाले दिनों में कई कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण के स्तर को कंट्रोल किया जा सके. दिल्ली में जल्दी नॉन-बीएस6 कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी.

Advertisement
X
दिल्ली में 1 नवंबर से नॉन-BS6 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बैन होगी.(Representational Photo: ITG)
दिल्ली में 1 नवंबर से नॉन-BS6 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बैन होगी.(Representational Photo: ITG)

दिल्ली सरकार ने सर्दी के आने से पहले ही पॉल्यूशन से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क जारी किया है, जिसके तहत पॉल्यूशन की एंट्री के पहले ही कई कदम उठाए जाएंगे. 

इसमें एक बड़ा कदम पुरानी गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री पर बैन लगाना है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली में नॉन-बीएस 6 कमर्शियल वाहनों की एंट्री 1 नवंबर 2026 से बैन रहेगी. ये प्रतिबंध 31 जनवरी 2027 तक रहेगा. दिल्ली के बाहर रजिस्टर हुए वाहनों की एंट्री बैन रहेगी. यानी 1 नवंबर 2026 से लेकर 31 जनवरी 2027 तक देश की राजधानी में बीएस-6 से पहने के कमर्शियल वाहनों की एंट्री नहीं होगी. 

किन वाहनों को मिलेगी छूट?

सीएनजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इमरजेंसी सर्विसेस और सरकारी कामों से जुड़े वाहनों को इसमें छूट मिलेगी. इसकी जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है. इसके अलावा दिल्ली में सिर्फ वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) वाले वाहन ही पेट्रोल पंप से फ्यूल खरीद पाएंगे. 

हालांकि, पीयूसीसी के बिना फ्यूल ना मिलने वाला नियम कब से कब तक लागू रहेगा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. प्राइवेट वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए सर्दियों में सरकार पार्किंग चार्ज को बढ़ाएगी. 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक दिल्ली में ऑथराइज्ड पार्किंग के लिए दोगुना चार्ज देना होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से अनिवार्य होगा BS 6, कम होगा प्रदूषण, आपकी जेब पर ऐसे पड़ेगा असर

कई कामों पर लगेगी रोक

इस फ्रेमवर्क में ऑफिस टाइमिंग का भी ध्यान रखा जाएगा. वाहनों के अलावा सर्दियों में खुले में कूड़ा या बायोमास जलाने पर रोक रहेगी. साथ ही डस्ट मिटिगेशन और कंस्ट्रक्शन के लिए एडवांस प्लानिंग की जाएगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस साल सर्दी के आने से कई महीने पहले ही इस कदमों का ऐलान कर दिया गया है, जिससे लोगों और बिजनेसेस को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके. इससे पॉल्यूशन बढ़ने पर इन प्रतिबंधों को आसानी से लागू किया जा सकेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement