अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का एक ड्राफ्ट सामने आया है. इस समझौते में परमाणु कार्यक्रम से लेकर तेल कारोबार, होर्मुज स्ट्रेट और अरबों डॉलर फ्रीज किए हुए तक कई बड़े मुद्दों पर सहमति बनने का दावा किया गया है. टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि उनकी अगुवाई वाले बागी गुट के साथ अब 22 सांसद हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को नीस शहर में हुए 'भारत इनोवेट्स' इवेंट में कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो नई-नई चीज़ें बनाने और सोचने में आगे है. पढ़ें बड़ी खबरें...
1. होर्मुज खुलेगा, ईरान को मिलेंगे 25 अरब डॉलर... जानें कैसी होगी US-ईरान की पीस डी
अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का एक ड्राफ्ट सामने आया है. इस समझौते में परमाणु कार्यक्रम से लेकर तेल कारोबार, होर्मुज स्ट्रेट और अरबों डॉलर फ्रीज किए हुए तक कई बड़े मुद्दों पर सहमति बनने का दावा किया गया है. ईरानी अधिकारी का दावा है कि अमेरिका करीब 25 अरब डॉलर फ्रीज किए गए फंड को जारी करने पर सहमत हो गया है.
2. 'हमारे साथ अब 22 सांसद', TMC की बागी MP काकोली का दावा, बोलीं- कल स्पीकर से करेंगे अलग गुट की मांग
टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि उनकी अगुवाई वाले बागी गुट के साथ अब 22 सांसद हैं. उन्होंने कहा कि यह समूह सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अलग संसदीय समूह के रूप में मान्यता मांगेगा. काकोली ने खुद कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से यह बात कही.
3. 'भारत इनोवेशन का देश है', प्रधानमंत्री मोदी के सामने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने जमकर की तारीफ
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को नीस शहर में हुए 'भारत इनोवेट्स' इवेंट में कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो नई-नई चीज़ें बनाने और सोचने में आगे है. इस इवेंट में भारत, फ्रांस और दूसरे देशों की बड़ी-बड़ी स्टार्टअप कंपनियां और पैसा लगाने वाले लोग शामिल हुए. PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने मिलकर इस इवेंट का उद्घाटन किया.
4. अमेरिका-ईरान पीस डील से ठीक पहले इजरायल का बेरूत पर बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा
अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील अपने आखिरी चरण में है. इससे ठीक पहले इज़रायली सेना ने रविवार को बेरूत के उपनगरों में हिज़बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया. एक हफ्ते पहले भी इज़रायल ने बेरूत के इन्हीं इलाकों पर हमला किया था. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इज़रायल अपने क्षेत्र पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगा.
5. भारत के हमले में हुई थी भारी तबाही... खत्म हो गया पाकिस्तान का 'परमाणु ब्लफ'? बड़ा खुलास
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की जून 2026 में जारी नई रिपोर्ट ने दक्षिण एशिया की रणनीतिक सुरक्षा में एक ऐतिहासिक बदलाव को उजागर किया है. SIPRI के मुताबिक भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों और कमांड सेंटरों पर सीधे हमले किए थे. इस दौरान पाकिस्तान के किराना हिल्स क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया.
6. 'मुझसे हाथ मिलाते हैं, मगर मोदी से...' विजयन बोले- राहुल डुबोएंगे INDIA ब्लॉक
केरलम के पूर्व CM पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका राजनीतिक व्यवहार INDIA गठबंधन को मजबूत नहीं कर रहा बल्कि कम रहा है. पिनाराई का यह बयान राहुल गांधी के एक पॉडकास्ट में दिए गए उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पिनाराई विजयन को राजनीतिक मतभेदों के कारण गले नहीं लगा सकते है.
7. LIVE: TMC में महाबगावत... केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे बागी सांसद, दिल्ली में बड़ी बैठक
तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े सांसद रविवार को दिल्ली में BJP के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर जमा हुए. इन सांसदों को पार्टी के भीतर बागी माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक घमंत और अत्याचार की वजह से पार्टी इस बर्बादी के रास्ते पहुंची है.