scorecardresearch
 

LIVE: बंगाल में बड़ा 'खेला'... क्षेत्रीय पार्टी NCPI में शामिल होंगे TMC के बागी सांसद, NDA को देंगे समर्थन

चुनाव में मिली हार के बाद से ही टीएमसी के भीतर चल रही नाराजगी अब खुलकर सामने आती दिख रही है. पार्टी के कई विद्रोही सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर करीब दो घंटे रुके. इस बैठक को टीएमसी के अंदर बढ़ती असहमति और संभावित राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से भी मुलाकात की.

Advertisement
X
दिल्ली में जुटे टीएमसी के बागी सांसद (Photo: ITG)
दिल्ली में जुटे टीएमसी के बागी सांसद (Photo: ITG)

TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े सांसद रविवार को दिल्ली में BJP के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर जमा हुए. ये करीब दो घंटे यहां रुके. इन सांसदों को पार्टी के भीतर बागी माना जा रहा है. इस मीटिंग ने पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि घमंड और अत्याचार की वजह से पार्टी इस बर्बादी के रास्ते पहुंची है. वहीं, अभिषेक बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है.

शताब्दी रॉय के अनुसार, टीएमसी के बागी सांसद क्षेत्रीय पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया के साथ ये बागी जा रहे हैं. और फिर एनडीए का समर्थन करेंगे.

TMC यानी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी पार्टी रही है. ममता बनर्जी इसकी मुखिया हैं और बंगाल में उनकी 15 साल से सरकार थी. पार्टी के अंदर काफी समय से कुछ नेता नाराज चल रहे हैं. ये नेता पार्टी की चाल-ढाल और कुछ फैसलों से खुश नहीं हैं. अब तक यह नाराजगी अंदर ही अंदर थी. लेकिन विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के अंदर की कलह खुलकर सामने आ गई है.  

काकोली घोष का बड़ा दावा - टीएमसी के 20 सांसदों ने अलग गुट बनाकर एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया

टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद दावा किया कि एआईटीसी के 20 सांसदों ने अलग बैठने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह संख्या पार्टी की कुल ताकत के दो-तिहाई से अधिक है. काकोली ने यह भी दावा किया कि उनका समूह नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर रहा है और आगे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम करेगा.

Advertisement

दिल्ली में क्या हुआ?

रविवार को TMC के कई सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे. भूपेंद्र यादव BJP के बड़े नेता हैं. TMC और BJP दो अलग पार्टियां हैं और आमतौर पर एक-दूसरे के खिलाफ होती हैं. ऐसे में TMC के सांसदों का BJP के मंत्री के घर जाना बड़ी बात है.

सबसे पहले TMC सांसद सेयानी घोष वहां पहुंचीं. उनके बाद एक के बाद एक कई और सांसद भी आ गए. जिनमें सुदीप बंद्योपाध्याय, माला रॉय, पारसुन बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती, शताब्दी रॉय, काकोली घोष और सुदिप बंद्योपाध्याय के नाम शामिल हैं. ये सभी TMC के जाने-माने चेहरे हैं. इनके अलावा टीएमसी नेता, जगदीश बसुनिया, पार्थ भौमिक, जून मालिया, मेटाली बाग, बापी हलधर भी पहुंचे हैं. ये नेता करीब दो घंटे यहां रुके और फिर चले गए.

लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद

वहीं, TMC सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष स्पीकर ओम बिरला के आवास पर पहुंचे और कुछ देर बाद चले गए. उनके साथ अन्य बागी सांसद भी मौजूद दिखे.

यह भी पढ़ें: 'हमारे साथ 22 सांसद', काकोली घोष के दावे से बढ़ी हलचल, भूपेंद्र यादव से मुलाकात

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

Advertisement

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि टीएमसी एक महीने के भीतर बिखर जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता अब अलग रास्ता तलाश रहे हैं और एक वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में सक्रिय हैं. अपने भाषण में उन्होंने टीएमसी पर घमंड, भ्रष्टाचार और अत्याचार के आरोप लगाए तथा पार्टी के भविष्य पर सवाल खड़े किए.

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के किसी भी कथित अलग गुट को मान्यता न देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि टीएमसी लोकसभा में एक ही अधिकृत नेतृत्व और व्हिप के तहत काम करती है. साथ ही उन्होंने दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखने की बात भी कही.

अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से आग्रह किया कि लोकसभा में टीएमसी को केवल उसके अधिकृत नेता और अधिकृत व्हिप के माध्यम से ही प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी माना जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी कथित अलग समूह या गुट को कोई मान्यता, दर्जा या सुविधा नहीं दी जानी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement