scorecardresearch
 

शरद पवार की दावत में जुटेगी पूरी फैमिली... सुनेत्रा को भी न्योता, सिर्फ डिनर या राजनीतिक संकेत?

शरद पवार ने अपने पुणे स्थित निवास पर फैमिली डिनर का आयोजन किया है, जिसमें पवार परिवार के कई प्रमुख सदस्य शामिल होंगे. रेवती सुले की सगाई के बाद हो रहा यह आयोजन भले ही निजी बताया जा रहा हो, लेकिन पवार परिवार के भीतर चल रहे राजनीतिक मतभेदों के बीच इसे अहम माना जा रहा है.

Advertisement
X
शरद पवार ने अपने पुणे वाले घर पर डिनर का आयोजन करेंगे जिसमें पूरी फैमिली जुटेगी. (File Photo: PTI)
शरद पवार ने अपने पुणे वाले घर पर डिनर का आयोजन करेंगे जिसमें पूरी फैमिली जुटेगी. (File Photo: PTI)

एनसीपी-एसपी (NCP-SP) प्रमुख शरद पवार ने आज रात पुणे स्थित अपने मोदी बाग निवास पर परिवार के सदस्यों के लिए एक स्पेशल डिनर का आयोजन किया है. इस फैमिली डिनर में सुप्रिया सुले, रोहित पवार और पार्थ पवार समेत पवार परिवार के कई अन्य प्रमुख सदस्य शामिल होने वाले हैं. हाल ही में सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की सगाई हुई थी, उसी के उपलक्ष्य में इस डिनर का आयोजन किया गया है. 

इस आयोजन को पवार परिवार के लिए खुशी के अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को भी इस डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा, परिवार के अन्य सदस्य जैसे युगेंद्र पवार और कई गैर-राजनीतिक रिश्तेदारों को भी न्योता भेजा गया है. यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब शरद पवार हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उबरकर लौटे हैं.

पिछले महीने उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपचार के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह फिलहाल पुणे में अपने मोदी बाग निवास पर रह रहे हैं. खबर है कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे. शरद पवार के करीबी सहयोगियों ने इस बैठक को पूरी तरह से निजी और पारिवारिक कार्यक्रम बताया है, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इस डिनर को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement

दरअसल, पवार परिवार के भीतर हाल के दिनों में राजनीतिक मतभेद और बदलावों को लेकर अटकलें लगती रही हैं, ऐसे में यह बैठक विशेष महत्व रखती है. सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश आमंत्रित सदस्य इस फैमिली डिनर में शामिल हो सकते हैं, हालांकि कुछ लोगों की अनुपस्थिति की संभावना भी जताई जा रही है. जय पवार के अन्य व्यस्तताओं के चलते इस आयोजन में शामिल न होने की बात सामने आई है. इस पारिवारिक आयोजन को, पवार फैमिली के भीतर संबंधों और भविष्य की संभावनाओं के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement