scorecardresearch
 

'विदेशी नागरिक कर सकते हैं ऐसा अवैध काम?' एक्टर इमरान के प्रदर्शन में शामिल होने पर किरीट सोमैया ने उठाए सवाल

बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई में सीजेपी के समर्थन में हुए प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान की भागीदारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर अभिनेता की नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति की जांच मांगी. सोमैया ने निर्वासन की मांग भी की है.

Advertisement
X
हिरासत में लिए गए इमरान खान, किरीट सोमैया ने पुलिस से मांगी जांच (PHOTO- ITG)
हिरासत में लिए गए इमरान खान, किरीट सोमैया ने पुलिस से मांगी जांच (PHOTO- ITG)

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान के शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में नया विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता की नागरिकता और प्रदर्शन में उनकी हिस्सेदारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. 

सोमैया ने संयुक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा को पत्र लिखकर मांग की है कि एक विदेशी नागरिक होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले इमरान खान के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.  बीजेपी नेता ने पुलिस से मामले की पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने को कहा. 

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए अभिनेता इमरान खान ने अपनी मौजूदगी का बचाव किया था. हिरासत में लिए जाने से कुछ क्षण पहले उन्होंने कहा था, "मैं यहां एक नागरिक के तौर पर, इस शहर में रहने वाले एक इंसान के तौर पर आया हूं. मैं यह देखने आया हूं कि आखिर क्यों लोगों के आने-जाने की आजादी को प्रतिबंधित किया जा रहा है और क्यों उनकी आवाज को दबाया जा रहा है." 

यह भी पढ़ें: इमरान खान को पुलिस ने किया डिटेन, आमिर खान के भांजे ने बताई प्रोटेस्ट में आने की वजह

Advertisement

वीडियो में इमरान खान पुलिस से यह पूछते हुए भी नजर आए, “मैंने क्या किया है? मेरे साथ धक्का-मुक्की क्यों की जा रही है?” इस मामले में फिलहाल राजनीतिक आरोपों और अभिनेता के बयान के बीच नागरिकता तथा प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठे हैं. इन आरोपों पर अंतिम स्थिति संबंधित अधिकारियों की जांच और आधिकारिक जानकारी से ही स्पष्ट होगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement