मुंबई सिटी
मुंबई सिटी (Mumbai City), भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है (District of Maharashtra). यह कोंकण डिवीजन (Konkan Division) का हिस्सा है. इस जिले का कोई मुख्यालय या उपखंड नहीं है. यह मुंबई उपनगरीय जिले के साथ, मुंबई महानगर का निर्माण करता है. इस क्षेत्र को "द्वीप शहर" या दक्षिण मुंबई या पुरानी मुंबई (Old Mumbai) भी कहा जाता है. यह दक्षिण में कोलाबा से लेकर उत्तर में माहिम और सायन तक फैला हुआ है (Mumbai City Location). शहर का क्षेत्रफल 157 वर्ग किमी है (Mumbai City Area).
2011 की जनगणना के अनुसार मुंबई सिटी की जनसंख्या 3,085,411 है (Mumbai City Population). जनसंख्या के हिसाब से यह भारत में 115वें स्थान पर है. जिले का जनसंख्या घनत्व 19,652 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Mumbai City Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर -7.57% थी (Mumbai City Population Growth). यहां प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 832 महिलाओं का लिंगानुपात है (Mumbai City Sex Ratio) और साक्षरता दर 89.21% है (Mumbai City Literacy).
मराठी जिले की आधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है (Mumbai City Official Language).
बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई में सीजेपी के समर्थन में हुए प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान की भागीदारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर अभिनेता की नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति की जांच मांगी. सोमैया ने निर्वासन की मांग भी की है.
मुंबई से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से व्यवस्था बदलने वाली है. मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 (T1) 25 अक्टूबर 2026 से उड़ानों के लिए बंद हो जाएगा. पुराने टर्मिनल की जगह नया ढांचा बनाया जाएगा, जिसके 2029-30 तक तैयार होने की उम्मीद है.
1 लाख की सैलरी में 50 हजार किराया देने वाले कुशाल लोढ़ा ने बताया कि उन्होंने इतना महंगा घर क्यों चुना और कैसे उस माहौल ने उनकी सोच और करियर को प्रभावित किया.
मुंबई लोकल में जान जोखिम में डालकर सफर करती महिलाओं का वीडियो वायरल हुआ तो इसे 'नारी शक्ति' कहने वालों और सिस्टम की मजबूरी बताने वालों के बीच बहस छिड़ गई.
कई बार गुमशुदगी के मामले सिर्फ लापता होने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लंबी जांच के बाद बेहद चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. परिजनों का संदेह, तकनीकी साक्ष्य और लगातार पूछताछ कई ऐसे राज सामने लाते हैं, जो महीनों तक छिपे रहते हैं.
मुंबई में मृणाल ताई गोर फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन हुए अभी कुछ घंटे ही बीते थे कि इसकी निर्माण गुणवत्ता को लेकर विवाद शुरू हो गया. उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) ने BMC पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है. BMC का दावा है कि सड़क की सतह जल्द सामान्य हो जाएगी.
मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का ऐसा नेटवर्क पकड़ा गया, जिसमें विदेशी कैरियर, एयरपोर्ट कर्मचारी और लोकल रिसीवर एक ही चेन का हिस्सा थे. 'ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस' में 5 करोड़ रुपए कीमत का 3.2 किलो सोना जब्त किया गया है. 3 एयरपोर्ट स्टाफ समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मुंबई के वर्ली में आयोजित एक टेक्नो म्यूजिक इवेंट उस वक्त सनसनीखेज घटना का गवाह बन गया, जब कार्यक्रम में शामिल 28 वर्षीय लॉ स्टूडेंट अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. उसकी मौत हो गई. वहीं एक महिला अटेंडेंट को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद होटल और लॉजिंग सुविधाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इसी पृष्ठभूमि में मुंबई के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक क्षेत्र में किए गए आजतक के रियलिटी चेक में सुरक्षा मानकों की अलग-अलग तस्वीर सामने आई.
LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का सीधा असर अब जेब पर पड़ने वाला है. रेस्टोरेंट मालिकों ने संकेत दिए हैं कि खाने की कीमतें 10 से 20 फीसदी तक बढ़ सकती हैं. पहले से ही लागत और सप्लाई की समस्याओं से जूझ रही इंडस्ट्री के लिए ये नया संकट बन गया है.
मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड मृत पाए गए. वह आईपीएल मैचों के लिए बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे. होटल स्टाफ ने कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने पर मास्टर की से कमरा खोला, जहां वह फर्श पर पड़े मिले.
नवी मुंबई में जिस्मफरोशी के काले कारोबार का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल के सामने जाल बिछाकर दो नाबालिग लड़कियों को बचाया. इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार है.
भारत की पहली म्यूजिकल रोड मुंबई में मरीन ड्राइव से वर्ली के बीच हाल ही में बनकर तैयार हुई है.
गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने सोमवार को उसकी उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें उसने दावा किया था कि वह 25 साल की सजा पूरी कर चुका है. 10 महीने से अधिक समय से गैर-कानूनी कस्टडी में है.
मुंबई के सत्र न्यायालय ने आरोपी विजय पलांडे की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम को हटाने की मांग की थी. न्यायालय ने कहा कि राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद निकम SPP पद पर बने रह सकते हैं.
मुंबई में बॉलीवुड सितारों की चमक के पीछे एक नया खौफ आकार ले चुका है. नाम है शुभम लोनकर. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वो मोहरा, जिसने फायरिंग, धमकी और फिरौती के जरिए फिल्म इंडस्ट्री को दहला दिया है. रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद इस नाम ने पुलिस से लेकर सितारों तक की नींद उड़ा दी है.
फायरिंग के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई का नाम शामिल था. पोस्ट में इस हमले को केवल एक "ट्रेलर" बताया गया और धमकी दी गई कि अगली गोलियां घर के बाहर नहीं बल्कि बेडरूम के अंदर चलेंगी.
BMC में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने NCP के दोनों गुटों से आए चार पार्षदों के साथ अपनी ताकत 29 से बढ़ाकर 33 कर ली है. इसके साथ ही महायुति की कुल संख्या 122 पहुंच गई है. यह कदम मुंबई नगर निकाय में शिंदे गुट की पकड़ और अधिक मजबूत करेगा.
छत पर न्यू ईयर पार्टी और कुछ घंटों बाद जमीन पर एक लड़की की लाश. जान्हवी कुकरेजा मर्डर केस की कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही दिल दहला देने वाली भी. पांच साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने इस हत्याकांड में फैसला सुनाया, जिसने रिश्तों, शक और हिंसा की खौफनाक तस्वीर सामने रख दी.
मुंबई एयरपोर्ट से महज 400 मीटर की दूरी के लिए अमेरिकी महिला से 18,000 रुपये किराया वसूलने वाले टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .महिला ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी साझा की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए आरटीओ को भी सूचित किया है.
लॉटरी सिस्टम के जरिए तय हो गया है कि सामान्य वर्ग से आने वाली महिला मुंबई की अगली मेयर होगी. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने इसे धांधली बताया है और कहा है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के पक्ष में यह लॉटरी सिस्टम 'फिक्स' था.