इमरान खान (Imran Khan) बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिन्हें उनकी मासूमियत भरी मुस्कान, सरल अभिनय शैली और रोमांटिक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. वे अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं.
इमरान खान का जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के मैडिसन, विस्कॉन्सिन में हुआ था. उनका पूरा नाम इमरान पाल है. उनके पिता का नाम अनिल पाल और माता का नाम नुज़हत खान है, जो आमिर खान की बहन हैं. इमरान ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अमेरिका और भारत दोनों जगहों से की. बाद में उन्होंने लॉस एंजेलेस की फिल्म अकादमी से फिल्म निर्देशन और लेखन की शिक्षा ली.
इमरान खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से की, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'किडनैप', 'लव आज कल', 'दिल्ली बेली', 'एक मैं और एक तू', 'मटरू की बिजली का मंडोला', आदि शामिल हैं.
हालांकि उनके कुछ बाद की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं, लेकिन उनके अभिनय की सराहना होती रही. उनकी अदाकारी में एक खास सरलता और यथार्थता देखने को मिलती है.
इमरान खान ने 2011 में अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका मलिक से शादी की. दोनों की एक बेटी भी है. हालांकि बाद में उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आईं और दोनों अलग हो गए.
करीब 2015 के बाद इमरान खान ने फिल्मों से दूरी बना ली.
एक्टर इमरान खान की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है. उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल सिचुएशन का सामना किया है. अब इमरान ने अपनी मेंटल हेल्थ और तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत लगभग एक ही समय की. हालांकि दोनों के करियर ग्राफ में जमीन-आसमान का अंतर साफ देखने मिलता है. अब इस बारे में इमरान खान ने खुलकर बात की है.
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने बताया कि उन्होंने रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस से खुद को क्यों अलग किया, और कहा कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए शाहरुख खान सही चॉइस थे.
आमिर खान को अपने शो 'सत्यमेव जयते' के दौरान जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. ये खुलासा उनके भांजे एक्टर इमरान खान ने किया है. सुपरस्टार को ये धमकियां लड़कियों की हत्या और जातिवाद जैसे मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मिलीं.
आमिर खान के भांजे इमरान खान बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार हैं. इस बीच उन्होंने बताया कि दूर से भले ही सब सही दिखता हो, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति उतनी ठीक नहीं है. हालांकि वो पिछले 10 साल से खाली बैठे थे. उन्होंने कोई काम नहीं किया बावजूद इसके वो परेशान नहीं हैं.
इमरान खान ने दावा किया है कि आज के समय में ए-लिस्ट एक्टर्स अपनी हर फिल्म के लिए कम से कम 30 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. उनका कहना है कि एक्टर्स को इतने पैसे उनकी फेस वैल्यू के मुताबिक दिए जाते हैं.
आमिर खान के भांजे इमरान खान जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म पर खुलकर बात की है. साथ ही ये भी बताया कि इतने वक्त में उनकी जिंदगी के अंदर क्या चल रहा था.
आमिर खान के भतीजे इमरान खान इंडस्ट्री से गायब क्यों हो गए, इस पर अब खुद आमिर खान ने रिएक्ट किया है. आमिर ने बताया कि इमरान “हीरोगिरी” में कंफर्टेबल नहीं रहते. आमिर ने इस दौरान बताया कि इमरान को लगातार मसाला फिल्मों के ऑफर मिलते रहे, लेकिन वो एक्टर बनना चाहते थे, स्टार नहीं.
आइकॉनिक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भतीजे इमरान खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े उम्मीदों के साथ कदम रखा था. लेकिन कुछ फिल्मों के बाद वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए.
एक्टर इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनके मन में एक्स हसबैंड के लिए जो भी कड़वाहट है, वो उसे अपनी बेटी तक न पहुंचाएं. बता दें इमरान और अवंतिका तलाक के बाद बेटी इमारा की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं.
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी. लेकिन साल 2019 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे.
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान संग शादी टूटने के बाद अवंतिका मलिक ने बताया है कि अकेलापन उनके लिए मौत जैसा था. अवंतिका ने कहा कि उन्होंने शादी से पहले इमरान खान को 9 साल तक डेट किया था. फिर 9 साल की शादी के बाद उनका तलाक हुआ, ऐसे में वो टूट गई थीं.
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी. लेकिन कुछ सालों बाद 2019 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे.
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने अवंतिका मलिक से 9 साल डेट करने के बाद शादी रचाई थी. लेकिन उनका ये पवित्र बंधन करीब 8 साल ही चल पाया.
एक्टर इमरान खान और उनकी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक एक समय पर फैंस को कपल गोल्स देते थे. लेकिन 8 साल में ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था.
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने 2011 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी. शादी के बाद 2014 में कपल ने बेटी का वेलकम किया था.
आमिर खान के भांजे इमरान खान काफी समय से फिल्मों से दूर हैं. लेकिन वो सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट किया करते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इमरान ने अपने मामा की 90s वाली फिल्मों पर कमेंट किया. उन्होंने कहा कि आमिर की 'राजा हिंदुस्तानी' ने उन्हें असहज कर दिया था.
आमिर खान के भांजे इमरान खान तलाक के बाद मूव ऑन कर चुके हैं. वो लेखा वॉशिंगटन संग रिश्ते में हैं.
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने कुछ वक्त पहले ही गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन से अपने रिश्ते को कन्फर्म किया है. अब दोनों के रिश्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया है.
इमरान ने कहा कि ऐतिहासिक तौर पर, महिलाओं पर आकर्षक और 'रिंकल-फ्री' रहने का प्रेशर ज्यादा रहा है, लेकिन इसने मर्दों पर भी बहुत असर डाला है. इमरान ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में पॉपुलर मर्दों की 'मस्क्युलिन' इमेज में खुद को फिट करने के लिए उन्होंने स्टेरॉयड भी लिए थे.
इमरान खान ने एक्ट्रेस मिनिषा लांबा संग फिल्म किडनैप में काम किया था. इसका एक सीन ऐसा था जिसने उनके होश उड़ा दिए थे.