मुंबई में भी इस समय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन की लहर दौड़ पड़ी है. दिल्ली के बाद, वहां की सड़कों और मैदानों में जन सैलाब उमड़ पड़ा. इसमें बॉलीवुड से आमिर खान के भांजे इमरान खान, अपनी गर्लफ्रेंड और कजिन जैन मैरी खान संग पहुंचे थे. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में इस आंदोलन को अंजाम दिया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को हिरासत में लेना शुरू किया.
इमरान ने दी सफाई
मुंबई पुलिस ने इमरान खान को भी CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए डिटेन किया. उन्हें खींचकर पुलिस वैन में डाला जा रहा था. इमरान के हिरासत में जाने की बात हर तरफ आग की तरह फैली. इस आंदोलन को उन्होंने अपना समर्थन दिया, ये बात कई लोगों को अच्छी लगी. लेकिन आमिर खान के भांजे ने आखिर क्यों इस CJP प्रोटेस्ट में आना सही समझा? इसका भी उन्होंने खुलासा किया.
पुलिस के डिटेन किए जाने से पहले इमरान खान ने मीडिया से बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा- मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आई हूं, इस शहर में रहने वाले एक आम इंसान के तौर पर. मैं ये देखने आई हूं कि लोगों के आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और उनकी आवाज क्यों दबाई जा रही है. मैं यहां इसी वजह से आई हूं. मैं किसी से कोई मांग करने की स्थिति में नहीं हूं, मेरी कोई औकात नहीं है. ना ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं. मैं यहां सिर्फ एक प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद हूं.
इमरान खान के साथ-साथ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से करीब 400 प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने डिटेन किया था. अब एक्टर अपने साथ हुई इस कार्रवाई पर क्या रिएक्शन देंगे, ये देखने वाली बात होगी.
बात अगर इमरान के वर्क फ्रंट की करें, तो वो जल्द बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. भूमि पेडनेकर संग उनकी फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम आने वाली है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि ये डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है.