scorecardresearch
 

J-K: डोडा में लैंडस्लाइड-फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मलबे में दबे कई वाहन-दुकानें और मकान, देखें वीडियो

Flash Flood and Landslide in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड में काफी नुकसान हुआ है. कई वाहन, दुकानें और मकान मलबे में दब गए हैं. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस बीच नेशनल हाईवे-244 बंद कर दिया गया है.

Advertisement
X
flash flood and landslide in Thathri, Doda (Photo- ITG)
flash flood and landslide in Thathri, Doda (Photo- ITG)

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी इलाके में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई है. इस घटना में कई वाहन, दुकानें और मकान मलबे में दबने से काफी नुकसान हुआ है. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

अधिकारियों के मुताबिक, ऊपरी पहाड़ी इलाके में भारी बारिश के कारण अचानक पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि मिट्टी, पत्थर और मलबा पहाड़ों से बहकर थथरी बाजार और आस-पास के इलाकों में आ गया. इससे कई रिहायशी मकान और दुकानों को नुकसान हुआ है.

सड़क किनारे खड़े कई वाहन मलबे के नीचे दब गए. कई छोटी-बड़ी दुकानें पानी और मलबे में फंस गईं. वहीं, कुछ वाहन पानी की तेज धार में बहकर चेनाब नदी में चले गए. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि कितने वाहन प्रभावित हुए हैं और कुल कितना नुकसान हुआ है.

J-K के किश्तवाड़ में भयंकर लैंडस्लाइड, मलबे में दबीं गाड़ियां, देखें वीडियो
 

इस फ्लैश फ्लड के कारण नेशनल हाईवे-244 (डोडा-किश्तवाड़ हाईवे) फिर से बंद हो गया है. यातायात पूरी तरह प्रभावित है. बता दें कि डोडा और किश्तवाड़ जिले में पिछले दो दिनों में तीसरी फ्लैश फ्लड की घटना है.

Advertisement

इससे पहले भी भारी बारिश से हाईवे को नुकसान पहुंचा था. जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव, राहत और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है. पुलिस और अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क खोलने की कोशिश कर रही हैं.

डोडा के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण लाल ने कहा कि सुबह थथरी के प्रेम नगर इलाके में एक छोटी पहाड़ी से मिट्टी और मलबा सड़क पर आ गया था, जिसे सुबह ही साफ करके यातायात बहाल कर दिया गया था. चिराला क्षेत्र और बागना लिंक रोड पर भी बारिश से पत्थर और मिट्टी आई थी, उसे भी साफ किया गया.

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह घटनाएं क्लाउडबर्स्ट (बादल फटने) की नहीं हैं. ये भारी बारिश से होने वाली सामान्य घटनाएं हैं, जिनमें पहाड़ी ढलानों से मिट्टी और छोटे पत्थर आ जाते हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement