scorecardresearch
 

Gujarat Weather: वडोदरा, अहमदाबाद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, गुजरात में बदला मौसम

Gujarat Weather Today: वडोदरा, अहमदाबाद और गांधीनगर समेत गुजरात के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है. अचानक मौसम परिवर्तन को गुजरात में मॉनसून की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है.

Advertisement
X
Rain Alert in Gujarat (File Photo- PTI)
Rain Alert in Gujarat (File Photo- PTI)

गुजरात में मॉनसून से पहले अचानक मौसम ने करवट ली है. राज्य के कई हिस्सों में सोमवार देर रात से ही तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है.

वडोदरा में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुई. जिससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ. कई इलाकों में तेज हवाओं के झोटों में पेड़ हिलते नजर आए और हल्की-फुल्की क्षति की भी खबरें हैं. बिजली के खंभों और तारों पर पेड़ गिरने की वजह से कुछ इलाकों में बिजली गुल हुई. वहीं, कई जगहों पर सड़कें पानी से भर गईं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी.

अहमदाबाद में भी मौसम का यही रुख देखने को मिल. हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली की चमक ने शहरवासियों को चौंका दिया. कई इलाकों में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश हुई.

वहीं, गांधीनगर में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खेड़ा जिले में किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. खासकर दक्षिण और मध्य गुजरात में भारी बारिश की संभावना है. IMD ने मछुआरों और समुद्री तटवर्ती इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

फिलहाल बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. अचानक मौसम परिवर्तन को गुजरात में मॉनसून की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 7 और 8 जून के दौरान गुजरात के तटीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. इसके अलावा दक्षिण सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement