भूमि बिल समेत किसानों के तमाम मुद्दों को लेकर देर रात प्रधानमंत्री के
सरकारी आवास 7 आरसीआर की ओर कूच कर रहे योगेंद्र यादव को दिल्ली
पुलिस ने हिरासत में ले लिया. योगेंद्र यादव के साथ उनके 90 से भी ज्यादा
समर्थकों को स्वराज अभियान के तहत प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया.
I have been beaten up,
manhandled, dragged, pushed and arrested at the parliament
street police station.
&m
dash; Yogendra Yadav (@_YogendraYadav)
गिरफ्तारी के बाद योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कि उनसे
विरोध करने का लोकतांत्रिक हक भी छीना जा रहा है, उनकी मंशा थी कि
किसानों के प्रधानमंत्री आवास तक
किसानों से हो रही नाइंसाफी का अहसास कराते.योगेंद्र यादव को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में रखा गया है. प्रशांत भूषण ने मौके पर पहुंच कर कहा, 'कुछ नहीं बताया जा रहा है कि किस धारा के हिसाब से हिरासत में लिया गया है.' पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं थी.
शांति भंग करने की कोशिश:
सूत्र
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि 15 अगस्त नज़दीक होने के चलते
धारा 144 लागू है और प्रदर्शनकारियों ने शांति भंग करने की कोशिश की. साथ
ही स्वराज अभियान को 10 अगस्त तक प्रदर्शन करने की अनुमति थी. हालांकि
इसे 14 अगस्त तक बढ़ाने की अनुमति दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे माना
नहीं.