scorecardresearch
 

दिल्ली: द्वारका के बाद अब सुभाष नगर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान

दिल्ली के सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ड्राइवर नशे में था. इससे पहले 3 फरवरी को द्वारका में एक नाबालिग ड्राइवर की वजह से साहिल धनेशरा की मौत हुई थी.

Advertisement
X
आरोपी ड्राइवर के नशे में होने का शक है.(Photo: Representational)
आरोपी ड्राइवर के नशे में होने का शक है.(Photo: Representational)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में हुए द्वारका सड़क हादसे का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था और अब दिल्ली में एक और जानलेवा हादसा हो गया है जिसमें एक डिलीवरी बॉय की जान चली गई है.

सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास, नजफगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय की स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे के बाद पीड़ित को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चश्मदीदों के मानें तो गाड़ी चलाने वाला आरोपी नशे में था. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली है.

आदतन अपराधी है आरोपी ड्राइवर

पुलिस स्टेशन तिलक नगर को सुबह 3:26 बजकर इस हादसे की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. मृतक की पहचान नंद किशोर (25) के रूप में हुई है. जो रघुबीर नगर, दिल्ली का रहने वाला था.

मृतक की स्कूटी हादसे में पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. मृतक के बड़े भाई देवेंद्र का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी बीमार मां घर पर है और न्याय की मांग करते हुए रो रही है.

Advertisement

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ कई चालान लंबित हैं. इनमें से ज्यादातर चालान ओवर स्पीडिंग, लापरवाही से ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के हैं. 

 

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आरोपी चालक का नाम मोहित कुमार (27) बताया जा रहा है. आरोपी नजफगढ़ का रहने वाला है और एमसीडी ठेकेदार के रूप में काम करता है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

द्वारका में भी हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि 3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक हादसे में साहिल धनेशरा (23 वर्ष) की मौत हो गई थी. एसयूवी चला रहे एक नाबालिग ने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी जान चली गई. नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच चल रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement