भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) अपने ऐतिहासिक विरासत के अलावा शहर में होने वाले क्राइम के लिए भी चर्चा में रहती है (Delhi Crime). खास कर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान लगाते रहते हैं. चाहे 2012 का निर्भया कांड (Nirbhaya Case) हो या 2022 का श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) या फिर जनवरी 2023 की अहले सुबह कांझावला में बीच सड़क पर हुई दरिंदगी (Kanjhawala Case), दिल्ली कई मौकों पर शर्मसार होती रही है.
दिल्ली पुलिस की वेबसाइट delhipolice.gov.in के मुताबिक 2012 में, जिस साल निर्भया कांड हुआ, रेप के 706 केस दर्ज किए गए, 2021 में बढ़कर 2,076 हो गया. और 2022 में 15 जुलाई तक रेप के 1,100 केस दर्ज किए गए थे. 2012 में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 727 मामले दर्ज किए गए, जो 2015 में बढ़कर 5,367 तक पहुंच गए. 2022 में 15 जुलाई तक 515 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं लड़कियों और बच्चियों के अपहरण के मामले भी दिल्ली में बड़ी संख्या में केस दर्ज किए गए. 2012 में 2,048 मामले दर्ज किए गए, तो 2021 में 3,758 केस और 2022 में 5 जुलाई तक 2,197 केस जर्ज किए गए. घरेलू हिंसा और दहेज हत्या के हजारों केस हर साल दर्ज किए जाते रहे हैं, जो दिल्ली को महिलाओं के लिए एक असुरक्षित जगह बनाते हैं (Delhi Crime Against Women Data).
दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रतन लोहिया की हत्या के करीब एक साल बाद पुलिस ने रणबीर लोहिया को गिरफ्तार किया है. जमीन विवाद से जुड़ी इस पुरानी रंजिश में अब तक कई हत्याएं हो चुकी हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक कारोबारी के घर के बाहर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. यह मुठभेड़ उस्मानपुर के यमुना खादर इलाके में हुई. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद कैफ और जसीम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने बीते दो अक्टूबर को भजनपुरा में कारोबारी के घर के बाहर तमंचा लहराते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी.
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-NCR से यूपी तक फैले हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. लखनऊ की अवैध फैक्ट्री से 6.275 किलो हेरोइन समेत कुल 7.076 किलो ड्रग्स बरामद हुई. पढ़ें पूरी कहानी.
बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुर डबास में 32 वर्षीय महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है. चेहरा ढककर आए हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी कहानी.
दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने इंटरस्टेट हेरोइन सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. 7.076 किलो हेरोइन और 3.291 किलो कच्चा माल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार. पढ़ें इस गैंग की पूरी कहानी.
दक्षिण-पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने जामताड़ा-मूवाट साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में 100 से ज्यादा संदिग्ध फ्यूल कार्ड और करीब 10 करोड़ रुपये के संभावित ट्रेल का पता चला है. जानें क्या है पूरा मामला.
नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बराड़ के नाम पर एक्सटॉर्शन कॉल करने वाले गैंग का खुलासा किया है. चार आरोपी गिरफ्तार, कांट्रेक्टर पर फायरिंग से पहले पकड़े गए शूटर. दुबई में मौजूद सरगना की पहचान हुई. पढ़ें पूरी कहानी.
आस्था कुंज गैंगरेप केस में तिहाड़ जेल में हुई शिनाख्त परेड के दौरान नाबालिग पीड़िता ने तीनों आरोपियों हेमंत, मुकेश और आसिफ की पहचान की. पीड़िता के दोस्त ने भी तीनों आरोपियों को पहचान लिया है. पढ़ें पूरी कहानी.
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली आ रही प्राइवेट स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दिल्ली पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ 398 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें DNA सबूत को इस केस की अहम कड़ी बनाया गया है. पढ़ें पूरी कहानी.
दिल्ली के तिलक नगर में कंटेंट क्रिएटर मुस्कान शर्मा मर्डर केस की चार्जशीट में कई अहम खुलासे हुए हैं. जब इमरान ने कथित तौर पर मुस्कान पर चाकू से हमला किया था, तब उसका दोस्त दिग्विजय बाहर इंतजार करता रहा था और बाद में उसी ने आरोपी को पनाह दी थी. पढ़ें पूरी कहानी.
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम ने ड्रोन तस्करी का खुलासा करते हुए 1.03 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के प्रोफेशनल ग्रेड ड्रोन और पार्ट्स जब्त किए हैं. क्या है ये पूरा मामला? पढ़ें ये कहानी.
दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में पार्वती के घर से ₹56.69 लाख कैश, 355 ग्राम सोना, 161 ग्राम चांदी और चार प्रॉपर्टी दस्तावेज बरामद किए हैं. मामले में राजस्थान से जुड़े इंटर-स्टेट ड्रग सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
दिल्ली के पहाड़गंज में सेंट्रल जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने विकास कालिया गैंग के दो आरोपियों मुकेश और आकाश को गिरफ्तार किया है. दोनों के पैर में गोली लगी है. जानें कैसे हुआ ये एनकाउंटर?
दिल्ली पुलिस ने भलिंदर पाल सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उस पर एक बड़े नेता का पति बनकर ठगी करने का आरोप है. आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं.
दिल्ली के मुखर्जी नगर में दो छात्राओं से कथित बदसलूकी और पीछा करने के मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस की FIR के आधार पर तीन छात्रों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है. जानें, क्या है ये पूरा मामला?
दिल्ली में हुए कथित बलात्कार मामले पर देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त और गंभीर टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि वह इस दर्दनाक मामले की तुलना साल 2012 के निर्भया केस से करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है. अदालत ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया कि देश के हर एक नागरिक को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का पूरा अधिकार है, जिससे समझौता नहीं किया जा सकता.
दिल्ली के विजय विहार में हंगामा कर रहे लोगों को रोकना हेड कॉन्स्टेबल को भारी पड़ गया. आरोप है कि 7-8 लोगों ने पुलिसकर्मी से मारपीट की और बेसबॉल बैट से हमला किया. मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. जानें क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-5 में डिलीवरी बॉय से लूट के मामले में करोल बाग की रहने वाली दो बहनों को पुलिस ने 15 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से तीन पार्सल, स्कूटी और मोबाइल बरामद हुए हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
कुख्यात नार्को किंगपिन पार्वती को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. यह लेडी डॉन इलाके की सक्रिय बीसी (बैड कैरेक्टर) घोषित है. लेडी डॉन पार्वती के एक सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक वारदात सामने आई है. यहां के यंगना बाजार इलाके में ई-रिक्शा पर सवार यात्रियों पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया. बदमाशों ने यात्रियों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई है.
राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां यमुना बाजार अंडरपास के पास ई-रिक्शा में जा रहे यात्रियों पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, गांधी नगर से खारी बावली की तरफ जा रहे ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे.