scorecardresearch
 
फूड इन्‍स्‍पेक्‍टर ने कमोड में बहाए घूस में मिले नोट, पर पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक फूड इन्‍स्‍पेक्‍टर को घूस लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. मजे की बात तो यह है कि जब अधिकारी के घर पर छापा मारा गया, तो उसने घूस में मिले नोटों को कमोड में बहा दिया. इतना करने के वावजूद इन्‍स्‍पेक्‍टर की कोशिश बेकार गई.

Advertisement
X
रुपयों का लालच जो न करवाए...

दरअसल, एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) को फूड इन्‍स्‍पेक्‍टर पीएल साक्षी के खिलाफ कुछ व्‍यापारियों से शिकायतें मिली थीं. एक व्‍यापारी ने एसीबी को बताया कि फूड इन्‍स्‍पेक्‍टर हर व्‍यापारी से 500-500 रुपये मांग रहा है. यह रकम उसके घर पर पहुंचाई जानी है. इसी रेट से करीब 24 राशन दुकानदारों से वसूली की जानी है. इसके बाद एसीबी टीम ने दुकानदारों से केमिकल मिले रुपये इन्‍स्‍पेक्‍टर तक पहुंचाने को कहा.

एसीबी ने जब उस इन्‍स्‍पेक्‍टर के घर पर छापा मारा, तो बचने के लिए वह पहले तो टॉयलेट में छुप गया. इसके बाद उसने रुपयों को कमोड में बहा दिया. जब इन्‍स्‍पेक्‍टर ने पानी में हाथ धोया, तो उसके हाथ लाल हो गए. आखिरकार फूड इन्‍स्‍पेक्‍टर रंगे हाथों पकड़ा गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement