सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने कईयों को स्टार बनाया है. शो पिछले 18 सालों से दर्शकों की नंबर 1 पसंद बना हुआ है. इस जर्नी में कई एक्टर्स ने शो छोड़ा. किसी ने अच्छे नोट पर अलविदा कहा, तो कोई मनमुटाव के साथ जुदा हुआ. जानते हैं तारक मेहता शो को छोड़ चुके उन एक्टर्स के बारे में, जो आज खाली हाथ घर पर बैठे हैं.
Photo: Social Media
सबसे पहले बात करेंगे जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की. एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे. तारक मेहता छोड़ने के बाद से उन्हें काम नहीं मिल रहा है. वो स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. करियर के बुरे दौर को देख रहीं जेनिफर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनकर थोड़ी बहुत लाइमलाइट पा रही हैं. इंस्टा पर फनी वीडियो पोस्ट करती हैं.
Photo: Instagram @jennifer_mistry_bansiwal
तारक मेहता शो में शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का रोल प्ले किया. उन्होंने भी असित मोदी संग विवाद के बाद शो छोड़ा था. उनका मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के अलावा फीस का मुद्दा भी गरमाया था. उन्होंने शो 'वाह भाई वाह' को होस्ट किया. फिर एडवोकेट अंजलि अवस्थी में नजर आए.
Photo: Instagram @iamshaileshlodha
लेकिन जो पॉपुलैरिटी उन्हें तारक मेहता शो से मिली. वो उसे फिर से हासिल नहीं कर सके. इन दिनों वो किसी शो में नजर नहीं आ रहे हैं. इंस्टा के जरिए फैंस को अपनी लाइफ के अपडेट्स देते हैं.
Photo: Instagram @iamshaileshlodha
सबकी चहेती दिशा वकानी यानी दयाबेन ने 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए शो से ब्रेक लिया था. लेकिन 2 बच्चों की मां बनने के बाद भी दिशा ने शो में वापसी नहीं की है. उनका शो में लौटना अब मुश्किल है. एक्टिंग से दूरी बनाकर वो घर गृहस्थी को संभालने में बिजी हैं.
Photo: Social Media
गुरुचरण सिंह ने शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले किया था. 2018 में उन्होंने पिता की देखभाल का जिम्मा संभालने के लिए शो को अलविदा था. लेकिन वक्त का दस्तूर तो देखो आज गुरुचरण काम को तरस रहे हैं. वो दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं.
Photo: Instagram @sodhi_gcs