scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

कई बार दूल्हा-दुल्हन बने ये PAK सितारे, किसी ने 4 शादियां कर मचाई खलबली, हुए ट्रोल

Pakistani Celebrities second marriages
  • 1/12

पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दूसरी शादियों का चलन काफी ज्यादा है. लॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने दो या तीन शादियां रचाकर पाकिस्तानी आवाम के बीच हलचल मचाई है. आइए ऐसे ही पाकिस्तानी सितारों के बारे में जानते हैं...

 

(Photo: Social Media)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 2/12

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक भी तीन बार शादी कर चुके हैं.  शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी. मगर कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था. पहली पत्नी से तलाक के बाद शोएब ने साल 2010 में सानिया मिर्जा से दूसरा निकाह किया था. लेकिन 2023 में दोनों की शादी टूट गई थी.

 

(Photo: Social Media)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 3/12

दो शादियां टूटने के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से साल 2024 में सादगी से शादी कर ली थी. उनकी वेडिंग फोटोज सामने आते ही हर किसी के होश उड़ गए थे. सना और शोएब को काफी ट्रोल भी किया गया था.

 

(Photo: Social Media)

Advertisement
Pakistani Celebrities second marriages
  • 4/12

फिरोज खान पाकिस्तान के काफी फेमस एक्टर हैं. उनकी पहली शादी अलीजा सुल्तान से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. लेकिन शादी के कुछ सालों बाद फिरोज खान का पत्नी से तलाक हो गया था. फिरोज की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था.

 

(Photo: Social Media)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 5/12

कंट्रोवर्शियल तलाक के बाद फिरोज खान ने दूसरी शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था. दूसरी शादी के वक्त उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी.

 

(Photo: Social Media)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 6/12

पाकिस्तानी सिनेमा की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी दो शादियां की हैं. माहिरा की पहली शादी अली असकरी से हुई थी. इस शादी से उनका एक बेटा है. मगर कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था. इसके बाद माहिरा खान ने साल 2023 में सलीम करीम से निकाह करके दूसरी बार घर बसाया था. वो अब खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं.

(Photo: Social Media)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 7/12

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने अपनी मां के खातिर पहले पति को तलाक दे दिया था. सनम ने 2015 में बचपन के दोस्त फरहान हसन संग शादी की थी. शादी के बाद वो एक्टिंग से ब्रेक लेकर पति के साथ दुबई शिफ्ट हो गई थीं. मगर फिर उनकी मां बीमार हो गई थीं.

 

(Photo: Social Media)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 8/12

मां के खातिर वो पाकिस्तान लौट आईं और मां का ध्यान रखने के लिए उन्होंने पति को तलाक दे दिया था. सनम ने खुद इस बात की जानकारी दी थी. इसके बाद 2021 में उन्होंने एक्टर मोहिब मिर्जा संग दूसरी शादी की थी. दूसरी शादी को उन्होंने 2 साल तक सीक्रेट रखा था. फिर 2023 में शादी की अनाउंसमेंट करके हर किसी को हैरान कर दिया था.

 

(Photo: Social Media)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 9/12

पाकिस्तान से इंडिया में बसे सिंगर अदनान सामी ने एक या दो नहीं, बल्कि 4 शादियां रचाई हैं. सिंगर की पहली शादी साल 1993 में एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से हुई थी. शादी के 3 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया. 

(Photo: Instagram @adnansamiworld)

Advertisement
Pakistani Celebrities second marriages
  • 10/12

इसके बाद साल 2001 में अदनान ने सबा गलादरी से दूसरी शादी की. मगर 2003 में दोनों अलग हो गए.  इसके बाद साल 2008 में अदनान ने सबा गलादरी से मुंबई में दोबारा शादी की, लेकिन 1 साल बाद 2009 में दोनों का फिर से तलाक हो गया. इसके बाद साल 2010 में अदनान ने रोया सामी खान से चौथी शादी रचाई. सिंगर तीसरी बेगम संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. अदनान सामी अब भारत में रहते हैं. 


(Photo: Instagram @adnansamiworld)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 11/12

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी भी दो शादियां रचा चुकी हैं. जवेरिया अब्बासी ने साल 1997 में अपने कजिन शमून अब्बासी से शादी रचाई थी. इस शादी से उनकी एक बेटी है. मगर शादी के सालों बाद 2009 में दोनों का तलाक हो गया था. 

 

(Photo: Instagram @juvariaabbasi)

Pakistani Celebrities second marriages
  • 12/12

तलाक के करीब 15 साल बाद जवेरिया अब्बासी ने 51 की उम्र में साल 2024 में बिजनेसमैन अदील हैदर संग गुपचुप दूसरी शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था. वेडिंग फोटोज सामने आने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. 

(Photo: Instagram @juvariaabbasi)

 

Advertisement
Advertisement