scorecardresearch
 

कपिल शर्मा शो में तड़का लगाने आ रहे फैमिली मेंबर्स, होगा डबल धमाल

8 अगस्त को टेलीकास्ट होने वाले कपिल शर्मा शो में फैमिली मेंबर्स नजर आएंगे. कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह, अर्चना पूरण सिंह के पति परमीत सेठी, कीकू शारदा की पत्नी शो का हिस्सा बनेंगे.

Advertisement
X
कपिल शर्मा-कृष्णा अभिषेक
कपिल शर्मा-कृष्णा अभिषेक

कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड्स में धमाल होने वाला है. दर्शकों को कोई बॉलीवुड सेलेब्स नहीं बल्कि कॉमेडी शो से जुड़े एक्टर्स के घरवाले शो में देखने को मिलेंगे. इस फैमिली स्पेशल एपिसोड में सेट पर घरवालों का जोरदार स्वागत किया जाएगा. साथ ही लगेंगे हंसी के ठहाके.

कपिल के शो में फैमिली स्पेशल एपिसोड

8 अगस्त को टेलीकास्ट होने वाले कपिल शर्मा शो में फैमिली मेंबर्स नजर आएंगे. कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह, अर्चना पूरण सिंह के पति परमीत सेठी, कीकू शारदा की पत्नी शो का हिस्सा बनेंगे. घरवालों के आने से कपिल के शो में जोरदार तड़का लगने वाला है. सभी इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. हालांकि कपिल के घर से अभी तक किसी के आने की खबर सामने नहीं आई है. फैंस चाहते हैं कि कपिल की पत्नी गिन्नी शो में आएं. फैमिली मेंबर्स के आने से कॉमेडियन के कई राज भी खुल सकते हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@kapiliansfans) on

सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के शूटिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. कश्मीरा शाह के शो में आने से दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं. कश्मीरा के सेंस ऑफ ह्यूमर से सभी इत्तेफाक रखते हैं. उनकी और कृष्णा की जोड़ी बेहद पसंद की जाती है. सेट से जो तस्वीर सामने आई है उसमें कृष्णा और कश्मीरा साथ में डांस करते हुए भी दिखे.

बता दें, कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड्स 1 अगस्त से टेलीकास्ट होने शुरू हुए हैं. चार महीने बाद कॉमेडी शो को देख फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं था. सेट पर कोरोना को लेकर जरूरी सेफ्टी बरती जा रही है. शो के पहले मेहमान सोनू सूद बने. लॉकडाउन के दौरान सोनू प्रवासियों के मसीहा बनें. उन्होंने कई लोगों को उनके घर तक पहुंचाया. सोनू सूद कपिल के सेट पर इमोशनल भी हो गए थे.

Advertisement
Advertisement