scorecardresearch
 

सरबजीत की बहन दलबीर ने रणदीप से लिया वादा, कहा, 'मैं मरूं तो रणदीप कंधा दें'

सरबजीत की तीसरी पुण्यति‍थि‍ के मौके पर सरबजीत की बेहन दलबीर कौर ने रणदीप हुड्डा से मांगा ऐसा वादा जिसे पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक.

Advertisement
X

हाल ही में पाकिस्तान में बंद भारतीय सरबजीत की तीसरी पुण्यति‍थि‍ के मौके पर 20 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म  की स्टार कास्ट भी मौजूद थी. सरबजीत की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म में रणदीप हुड्डा सरबजीत का किरदार अदा कर रहे हैं. इस मौके पर सरबजीत की बेहन दलबीर कौर ने जो रणदीप हुड्डा से कहा वो वाकई भावुक कर देने वाली बात थी.

इस मौके पर दलबीर कौर ने कहा कि उन्हें बिलकुल अपने भाई सरबजीत जैसी ही लगते हैं और उनके लिए वही हैं. दलबीर कौर ने कहा, 'मैंने असल में रणदीप हुड्डा में सरबजीत को देखा है. यह मेरे लिए कोई स्टार नहीं बल्कि मेरा भाई सरबजीत ही है. और मैं खुश हूं जो मुझे रणदीप के रूप में मिला. मेरी इच्छा है मैं जब मरूं तो मुझे रणदीप ही कंधा दें, इससे मेरी आत्मा को शांति मिलेगी.'

Advertisement

इस मौके पर रणदीप हुड्डा के अलावा  दलबीर कौर और सरबजीत के परिवार से मिलने के बाद और ऋचा चड्ढा की आंखे भी नम हो गईं.


Advertisement
Advertisement