रियलिटी शो बिग बॉस 19वें हफ्ते में एंट्री कर चुका है. इस वीक 2 कंटेस्टेंट्स का घर से एविक्ट होना तय माना जा रहा है. पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं. फिनाले के इतने करीब आकर कौन एविक्ट होगा, फैंस में इस बात को जानने की बेसब्री बनी हुई है.
19वें हफ्ते में होगा डबल एविक्शन
रिपोर्ट्स हैं कि इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान डबल एविक्शन अनाउंस कर सकते हैं. मालूम हो ये बिग बॉस का आखिरी वीकेंड का वार है. 15 फरवरी को ग्रैंड फिनाले हैं. माहिरा शर्मा और आरती सिंह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर माने जा रहे हैं. ऐसे में संभव है कि इस वीक आरती और माहिरा की बिग बॉस जर्नी खत्म हो जाए.
डबल एविक्शन की खबर कितनी सही साबित होती है इससे भी जल्द पर्दा उठ जाएगा. दरअसल, इस बार फिनाले वीक में 5 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी. 20वें हफ्ते में 5 खिलाड़ी पहुंचे इसके लिए 2 सदस्यों का एविक्ट होना जरूरी है. हाल ही में मिडनाइट एविक्शन में माहिरा शर्मा के शो से बाहर होने की खबरें आई थीं. लेकिन माहिरा के बेघर होने की अटकलें महज अफवाह निकलीं.
Let the task begin!
— COLORS (@ColorsTV)
सिद्धार्थ ने पारस छाबड़ा को दिलाई इम्यूनिटी
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस ने घरवालों को एक इम्यूनिटी टास्क दिया है. जिसमें नॉमिनेट हुए चारों कंटेस्टेंट्स को इम्यूनिटी हासिल करने का मौका मिलेगा. एलीट क्लब के तीनों मेंबर्स के पास नॉमिनेट हुए घरवालों को इम्यूनिटी देने का अधिकार है. टास्क के दौरान शहनाज गिल और आरती सिंह को हैरान करते हुए सिद्धार्थ ने पारस छाबड़ा को इम्यूनिटी दी.