scorecardresearch
 

रेखा हैं बालीवुड की असली दबंगः सोनाक्षी

फिल्म ‘दबंग’ से सुखिर्यों में आयी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बालीवुड में रेखा को असली ‘दबंग’ मानती हैं जो उनके अनुसार सुंदरता और अभिनय के मामले में सब पर भारी रही हैं.

Advertisement
X
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म ‘दबंग’ से सुखिर्यों में आयी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बालीवुड में रेखा को असली ‘दबंग’ मानती हैं जो उनके अनुसार सुंदरता और अभिनय के मामले में सब पर भारी रही हैं.

डाबर इंडिया के उत्पाद फेम ब्लीच का ब्रांड एम्बेस्डर बनने के मौके पर उन्होंने कहा, ‘वास्तव में बालीवुड में असली दबंग रेखा हैं. वे न केवल सुंदरता के मामले में बल्कि अपने अभिनय के क्षेत्र में भी वह सभी कलाकारों से आगे हैं.’ हालांकि समकलीन अभिनेत्रियों के मामले में वे करीना कपूर को ‘दबंग’ बताती हैं.

नामचीन अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने यह भी कहा, ‘उनकी तमन्ना फिल्मों में आने की नहीं थी बस यह संयोग था कि मैं फिल्मों में आ गई. वास्तव में फैशन डिजाइनर का पाठ्यक्रम कर रही थी और इसी क्षेत्र से जुड़ना चाहती थी.’

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से एक कलाकार के रूप में उन्हें अपने पिता से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. वास्तव में हमें हर दिन उनसे कुछ-न-कुछ सीखने को मिलता है.’

Advertisement
Advertisement