scorecardresearch
 

'रईस' के रवैये से आहत राकेश रोशन, बोले- फिल्में बनाना छोड़ दूंगा

रईस और काबिल की लड़ाई अब बॉक्स ऑफिस से निकल कर भावनाओं तक पहुंच गई है. एक बात पर राकेश रोशन इतने आहत हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का ही मन बना लिया है...

Advertisement
X
रितक और राकेश रोशन
रितक और राकेश रोशन

'रईस' और 'काबिल' एक ही दिन रिलीज हुई हैं और इनके क्लैश को लेकर राकेश रोशन ने एक बड़ा बयान दिया है. इसमें उन्होंने अपनी तकलीफ जताते हुए कहा है कि वह इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना रहे हैं.

बता दें कि शाहरुख खान की को जब 2016 में कोई अच्छी डेट नहीं मिली तो उन्होंने लंबा वीकेंड देखते हुए 26 जनवरी के आसपास अपनी रिलीज डेट तय कर ली. हालांकि यह तारीख पहले से 'काबिल' के लिए रोशन फैमिली बुक करवा चुकी थी.

दोनों पार्टीज में से जब कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो ' और 'काबिल' एक साथ 25 जनवरी को रिलीज हुईं. लेकिन मामला सिर्फ कमाई की लड़ाई पर नहीं अटका.

से शुरुआती दो दिनों में मात खाए राकेश रोशन का कहना है कि उनकी फिल्म के लिए शुरुआत में जो 50 पर्सेंट सीट्स का दावा किया गया था, वह पूरा नहीं हुआ और उनके खाते में कम स्क्रीन्स आई हैं.

Advertisement

इसके बाद भी जब उनकी बात पर कोई रिएक्शन नहीं आया तो राकेश ने धमकी के अंदाज में कहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो वह इंडस्ट्री छोड़ देंगे.

इसी के साथ रितिक रोशन भी अपने पापा के सपोर्ट में उतर आए. उन्होंने कहा कि वह उनके साथ हैं. अब देखते हैं कि इस मामले में क्या करते हैं!

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement