scorecardresearch
 

कमाई की लड़ाई में शाहरुख निकले 'काबिल', रईस की बंपर ओपनिंग

रईस और काबिल की टक्कर में शाहरुख खान एक बार फिर रितिक रोशन के 'बड़े भाई' साबित हुए हैं. देखें कितनी ज्यादा रही है 'रईस' की कमाई...

Advertisement
X
काबिल और रईस की लड़ाई
काबिल और रईस की लड़ाई

शाहरुख खान और रितिक रोशन में इस बार दंगल था... खुद को ज्यादा काबिल बताकर रईस बनने का. अब दोनों फिल्में की पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है.

आंकड़े बताते हैं कि की टक्कर में शाहरुख खान एक बार फिर रितिक रोशन के 'बड़े भाई' साबित हुए हैं. वैसे, कमाई में शाहरुख की फिल्म ही आगे रहेगी, इसका अंदाजा दोनों फिल्मों की प्रीबुकिंग से ही हो गया था. रईस को जहां करीब 12 करोड़ की प्रीबुकिंग मिली थी, वहीं काबिल का आंकड़ा 3 करोड़ के करीब का था.


वहीं शाहरुख खान स्टारर की पहले दिन की कमाई 20.42 करोड़ बताई जा रही है. इस अमाउंट को तरण आदर्श ने ट्वीट किया है.


इसी के साथ ने बॉलीवुड के इस वहम को भी तोड़ दिया है कि जनवरी के महीने में फिल्मों को बंपर ओपनिंग नहीं मिलतीं और न ही ये बड़ी हिट साबित हो पाती हैं.

Advertisement


जहां तक 'काबिल' की बात है तो फिल्म ने करीब 11 करोड़ कमाए हैं. तरण आदर्श ने इस फिल्म की जानकारी भी दी है -



इस तरह रितिक रोशन की फिल्म की कमाई शाहरुख की 'रईस' से आधी रही है. हालांकि दोनों ही फिल्मों का बिजनेस आज बढ़ने की उम्मीद है. छुट्टी होने की वजह से दोनों ही मूवीज के लिए कमाने का मौका है.


वैसे, रईस और काबिल में से वाकई आगे कौन रहा है, इसका सही फैसला तो मंडे को होगा. क्योंकि पहले वीकेंड की कमाई तभी सामने आएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement