scorecardresearch
 

ब्रेकअप के बाद अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के परिवार से है कटरीना का रिश्ता

लंबे अरसे से कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चाएं सुर्ख‍ियों में रहीं. लेकि‍न बॉलीवुड का यह प्यार भी परवान नहीं चड़ा और हाल ही में इस कपल ने ब्रेकअप का फैसला किया.

Advertisement
X
कटरीना और रणबीर
कटरीना और रणबीर

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के ब्रेकअप को लेकर अब किसी के मन में कोई आशंका नहीं है. यह जगजाहिर हो चुका है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि कैट अभी भी रणबीर की फैमिली के टच में हैं.

जी हां, जाहिर है कि अपने काफी मुश्किल होता है. खासतौर से तब जब कोई लगभग 6 सालों तक रिलेशनशिप में रहा हो और अभी भी अपने एक्स की फैमिली के टच में हो.

ब्रेकअप के बाद भी रणबीर के परिवार के टच में कटरीना
लगता है कि उन लोगों में से नहीं हैं जो और रिलेशनशिप न बचा पाने के गम में जीते रहें. हैरानी कि बात यह है कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद भी कटरीना ने रणबीर के परिवार से संबंध नहीं तोड़े हैं. खासतौर पर की बहन रिद्धिमा से वो लगातार टच में हैं. रिद्धिमा की नई जूलरी लाइन से एक नेकलेस की झलक दिखाने के लिए कैट सबसे पहले सामने आईं.

Advertisement

#readysteadygo #happycustomerhappyme 💪🏻💃🏼🎉✨ Team RKS 👍🏻

A photo posted by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahni) on

प्रमोशन के दौरान पहना ये पेंडेट
रिद्धिमा का बनाया हुआ एक पेंडेंट उन्होंने हाल ही में फिल्म 'फितूर' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान पहना. यह वही पेन्डेन्ट है जिसे रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम के जरिए एडवर्टाइस किया था. अब ऐसा भी हो सकता है कि रिद्धिमा ने यह पेन्डेन्ट किया हो. शायद ये कुछ ऐसे छोटे-छोटे संकेत हों कि कैट और के रिश्ते में फिर से वही गर्माहट वापस आ जाए.

Advertisement
Advertisement