पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री , एक्टर जिमी शेरगिल और संगीत निर्देशक ललित पंडित ने आने वाली सामाजिक-राजनीति रोमांटिक फिल्म 'जैनब-अ सेलिब्रेशन ऑफ ह्यूमैनिटी' की घोषणा की है.
सिब्बल ने इसके पांच गाने लिखे हैं. शनिवार को एक कार्यक्रम में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया. इस दौरान सिब्बल द्वारा लिखी गई एक कव्वाली पर डांस परफॉर्मेंस भी दी गई. इस इवेंट को एक्टर ने होस्ट किया. इस मौके पर ने कहा, 'सिनेमा जागरुकता लाने और सामाजिक संदेश का प्रसार करने का सबसे असरदार तरीका है. मैं इस फिल्म के माध्यम से खुशियों, मानवता और सौहाद्र के सिद्धांतों को बयां करना चाहूंगा.'
उन्होंने कहा, 'जब तक हम अपना नजरिया और अपनी मानसिकता नहीं बदलेंगे, तब तक कोई कानून समाज में बदलाव नहीं ला पाएगा. अगर हम हमारे समाज को अधिक दयावान बनाना चाहते हैं, तो प्रत्येक की मानसिकता बदलने की जरूरत है.
प्रणव सिंह निर्देशित-निर्मित 'जैनब-अ सेलिब्रेशन ऑफ ह्यूमैनिटी' में , आशुतोष राणा, संजय सूरी, हितेन तेजवानी और सुहा गजेंटो और कई कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 2015 के अंत में रिलीज होगी.
- इनपुट IANS