scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

India's First Bullet Train: अगले साल 15 अगस्त से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जोरों पर काम... रेल मंत्री ने दिखाई झलक

अगले साल 15 अगस्त से चलेगी बुलेट ट्रेन
  • 1/6

भारत की पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) को दौड़ाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. इसके पहले चरण की शुरुआत अगले साल 2027 में 15 अगस्त को किए जाने का टारगेट सेट किया गया है. पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) पर दौड़ेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे जुड़े कामों की तेज रफ्तार को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. (Photo: File/ITG)

508 किलोमीटर ट्रैक का ताजा हाल
  • 2/6

508 किलोमीटर ट्रैक का ताजा हाल
भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है और इसे खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है. उन्होंने इसमें बताया है कि 508 किलोमीटर का मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अब आकार ले रहा और इसे पूरा करने का काम तेज रफ्तार से जारी है. (Photo: X/@AshwiniVaishnaw)

इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेज
  • 3/6

इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेज
रेलवे मिनिस्टर की पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें गुजरात के नवसारी में बुलेट ट्रेन रूट पर चल रहे काम को दिखाया गया है. अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि ट्रैक पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेजी से चल रहा है, जो पूरे प्रोजेक्ट में एक बड़ा कदम है. इस वीडियो में नवसारी के पास हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर इंजीनियर और कर्मचारियों को बिजली के सिस्टम लगाते हुए दिखाया जा रहा है. (Photo: X/@AshwiniVaisnaw)

Advertisement
कैसे और क्या काम चल रहा?
  • 4/6

कैसे और क्या काम चल रहा?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर हो रहे जिस काम की झलक रेल मंत्री ने अपनी पोस्ट में दिखाई है. उसमें 1,125 ट्रैक किलोमीटर पर जारी है और बताया गया है कि इसमें ट्रैक पर बिजली के तारों को सहारा देने के लिए 22,000 OHE मास्ट लगाए जा रहे हैं. Bullet Train कॉरिडोर पर ओवरहेड वायर सिस्टम के लिए जरूरी 25,700 कैंटीलीवर असेंबली फिट की जा रही हैं. (Photo: X/RailwayMinistry)

320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
  • 5/6

320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
Bullet Train जब फुल स्पीड में होगी, तो इस ट्रैक पर 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, इससे Mumbai-Ahmedabad के सफर में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा. बता दें, फिलहाल सबसे हाई स्पीड ट्रेनों के जरिये मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा करने में लगभग 6 घंटे का लगते हैं. बुलेट ट्रेन से ये छह घंटे की दूरी सिर्फ करीब 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी. (Photo: Reuters)

12 स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन
  • 6/6

12 स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन
मुंबई और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जुड़ी अब तक आई जानकारी के मुताबिक, इस हाई स्पील रेल के लिए 12 स्टॉपेज तय किए गए हैं. रिपोर् के मुताबिक, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर निकला है. इसमें जिन 12 प्रमुख स्टेशनों स्टॉपेज तय किए गए हैं. उनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं. (Photo: File/ITG)

Advertisement
Advertisement