scorecardresearch
 

FilmWrap:कंगना की बहन ट्विटर पर भड़कीं, इस सीरियल पर दर्शकों ने किया केस

जानें पूरे दिन में बॉलीवुड में क्या रहा खास...

Advertisement
X
यहां पढ़ें बॉलीवुड की टॉप खबरें
यहां पढ़ें बॉलीवुड की टॉप खबरें

आज बॉलीवुड के गलियारे में कंगना छाई हुई हैं. खबर है कि ट्विटर पर उनकी बहन रंगोली एक राइटर पर जमकर भड़कीं हैं, वहीं छोटे पर्दे से खबर है कि दर्शकों के फेवरेट सीरियल 'कुमकुम भाग्य' पर लोगों ने केस ठोक दिया है, जानें पूरे दिन में क्या रहा खास...

बॉलीवुड में आजकल हर तरफ नेपोटिज्म का हल्ला मचा हुआ है. सैफ, करण और वरुण का कंगना पर कमेंट करने का मामला थमा नहीं था कि राइटर अपूर्व असरानी ने कंगना को नेपोटिज्म का शिकार बता दिया. इस पूरे मामले पर उनकी बहन रंगोली ने अपूर्व को ट्विटर पर करारा जवाब दिया है.

फिल्म 'टॉयलेट' एक प्रेम कथा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अक्षय कुमार लंदन पहुंचे गए हैं. लंदन में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार फैन्स के लिए फेसबुक पर भी लाइव हुए. अक्षय ने इसकी जानकारी फेसबुक पर अपने लेटेस्ट पोस्ट में दी.

Advertisement

टीवी शो कुमकुमभाग्य टीआरपी की लिस्ट का हिट सीरियल है और पिछले तीन साल में ये कई बार नंबर वन की पोजिशन पर भी रहा है. लेकिन इस शो के लिए एक बुरी खबर आ रही है और वह ये है कि एक गुस्साए दर्शक ने इस डेली शोप के खिलाफ नेशनल कंज्यूमर कम्प्लेंट फोरम में एक अजीब शिकायत दर्ज कराई है.

टीवी के किंग सरताज कपिल शर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं और ऐसा लगता है कि कपिल को अब काम से ज्यादा अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए. कपिल शर्मा की तबियत अचानक से सेट पर खराब हुई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ गया है.

एक्ट्रेस कंगना रनोट अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी. तलवारबाजी का सीन फिल्माया जा रहा था. इसी दौरान तलवार कंगना के माथे पर लगी और वो घायल हो गईं.

 

Advertisement
Advertisement