ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज अभय 2 वेब सीरीज को लेकर इस वक्त ट्विटर पर जमकर बवाल मचा हुआ है. यूजर्स ने सीरीज के एक सीन में शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर को लेकर हंगामा कर दिया है. एक सीन में क्रिमिनल बोर्ड पर शहीद खुदीराम की फोटो दिख रही है. खुदीराम की फोटो शेयर करते हुए यूजर्स ने चैनल जी5 को बायकॉट करने की मांग कर डाली है. ट्विटर पर यह जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है.
यूजर्स ने लिखा- 'शेम ऑन यू Zee5 India, ये खुदीराम बोस हैं. 1908 में आजादी की लड़ाई में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के शहीद, जिन्होंने अपने पीछे साहस और शहादत की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए छोड़ी. तुम किसकी साइड हो? भारत या ईस्ट इंडिया कंपनी?'
Khudiram Bose One of the youngest revolutionaries of the Indian freedom struggle, he was hung on August 11, 1908, when he was just 18 years old. should apologise for that.
— Sanyam Jain (@jainsanyamca)Advertisement
Shame on you .
He is Khudiram Bose. In Year 1908, he became one of the youngest martyrs of freedom struggle, leaving behind a legacy of bravery & sacrifice that continues to inspire generations.
Which side are you on? India ? Or East India Company ?
— Sushovan Patra (@Psushovan)
Shame on you
— Ravi Patwa (@RaviPat49085336)
एक और यूजर ने लिखा- 'बॉयकॉट Zee5, आजादी की लड़ाई में शामिल सबसे कम उम्र के आंदोलनकारी खुदीराम बोस, जिन्हें 11 अगस्त 1908 में फांसी पर चढ़ा दिया गया था, जब वे मात्र 18 वर्ष के थे. Zee5 India Zee5Premium को माफी मांगनी चाहिए.'
they approve this webseries it means zee5 knows that Khudiram Bose isn't an freedom fighter,
It is preplanned whether to generate negative promotion from public, or create an duo ideology like godsay isn't an criminal ..and Subhash Chandra is an owner of zee media
— akshay kd (@akshaykd4)
who give you the permission to playing with our emotion. How dare you put picture of Khudiram Bose on a criminal board?Do you have any
Knowledge that he was the 2nd youngest revolutionaries in India, who gave his life for nation. Shame on u .
— Meera Thakur (@MeeraTh71067401)
The legend in this pic tried to assisinate a British judge. Instead the wife of British judge died in that bomb blast. Out of the guilt Prafull chaki shot himself in head while Khudiram bose didn't ran away and got caught . So have some respect for their courage
— SHIVAM (@failed_comic)
चैनल ने मांगी थी माफी
हालांकि चैनल और सीरीज के डायरेक्टर केन घोष की ओर से माफी मांगी जा चुकी है. जी5 सपोर्ट की ओर से दो ट्वीट लिखे गए. माफी मांगते हुए उन्होंने पहला ट्वीट किया- ''एपिसोड जल्द ही मौजूद होगा. हम इस बात के लिए माफी चाहते हैं.'. दूसरे ट्वीट में लिखा- 'शो के प्रोड्यूसर्स, शो और प्लेटफॉर्म का मकसद किसी समुदाय या व्यक्ति को दुख पहुंचाना नहीं था. ऑडियंस की ओर से मिले फीडबैक को याद में रखते हुए हमने अभय 2 के इस सीन में तस्वीर को ब्लर कर दिया है.'
The episode will be available soon. We unconditionally apologize for this error.
— ZEE5 Support (@ZEE5helps)
🙏🙏🙏
— Ken Ghosh (@kenghosh)
चैनल की ओर से आए इस माफीनामे के बाद भी यूजर्स में गुस्सा बरकरार है. अभय 2 के इस सीन के बैकग्राउंड में शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर देखी जा सकती है. यूजर्स इस सीन को पूरी तरह से डिलीट करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही जी5 चैनल से माफी मांगने को भी कह रहे हैं.