scorecardresearch
 

ब्रेकअप की खबरों के बीच सीक्रेट हॉलिडे पर रणवीर और दीपिका

ब्रेकअप की खबरों के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंदन में सीक्रेट होलिडे एंजॉय कर रहे हैं.

Advertisement
X
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आजकल खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं. दोनों को अक्सर शादी और पार्टियों में एक-दूसरे के साथ देखा जाता है. इस बीच खबर है कि यह प्रेमी जोड़ा लंदन में सीक्रेट होलिडे एंजॉय कर रहा है.

जी हां, आपके फेवरेट कपल '' इन दिनों लंदन में दुनिया की नजरों से बचकर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. कल ही हमने आपको बताया था कि रणवीर सिंह लंदन में शादी का फंक्शन अटेंड करने पहुंचे हैं. जहां उनके साथ करन जौहर और रितिक रोशन भी देखे गए. करन जौहर ने अपनी रणवीर सिंह और रितिक रोशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिस पर लंदन फन कैप्शन लिखा था.

इस शादी समारोह में दीपिका पादुकोण के भी आने की खबर थी. हालांकि शादी में तो नहीं पहंचीं लेकिन वो लंदन में जरुर हैं.

Advertisement

दरअसल, एक फैन ने दीपिका के साथ क्लिक की हुई फोटो ट्विटर पर शेयर की है. फैन ने दीपिका और उनके बीच हुई बातचीत को भी शेयर किया है. जिसमें वह दीपिका से कहती हैं कि मुझे रणवीर दे दो, जिसपर दीपिका कहती हैं मुझे अपने डिंपल्स दे दो.

कुछ समय पहले इस कपल के की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं. जिसके बाद से इन दोनों को लगातार एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जा रहा है. हाल ही में दोनों मुकेश अंबानी के गणेशोत्सव में हाथों में हाथ डाले दिखे थे.

रणवीर और दीपिका इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में साथ दिखेंगे. संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर भी नजर आएंगे. रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी, दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह के किरदार में दिखाई देंगे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement