अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर रणवीर सिंह से अपनी नाराजगी जताई है. दरअसल रणवीर सिंह का बर्थडे 6 जुलाई को था. 13 जुलाई को रणवीर ट्विटर पर बर्थडे विशेज के लिए सबको धन्यवाद कह रहे थे लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन को शुक्रिया नहीं कहा.
इससे अमिताभ ने ट्वीट कर रणवीर से कहा- आपके बर्थडे पर मैंने आपको एसएमएस कर के बधाई दी थी. रिप्लाई नहीं मिला अभी तक... क्या आपने देखा?
thank you so much! that is the intention! 👊 love always
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial)
रणवीर ने इसका जवाब देते हुए कहा- उसके अलावा मैंने सबको रिप्लाई किया. मैंने क्रॉस चेक भी किया. आप मुझे विश करने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे.
Except that i TOTALLY replied! I just cross checked it too! You were in fact one of the first to even wish!
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial)
रणवीर ने आगे लिखा- ये छोटी-छोटी बातें ही आपको महान बनाती हैं.
And it's the little things like these, that make you THE GREATEST OF ALL TIME !!! I'm blessed that you even know i exist!
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial)
आपको बता दें कि इससे पहले जून में अमिताभ बच्चन ने सोनम कपूर को भी उनके बर्थडे पर एसएमएस भेज पर बधाई दी थी. लेकिन सोनम ने उन्हें रिप्लाई नहीं किया था. इस पर अमिताभ ने ट्विटर पर सोनम को लिखा था- मैं अमिताभ बच्चन हूं डियर. आपको मैंने जन्मदिन की बधाई दी थी लेकिन आपने रिप्लाई नहीं किया.
Thank you so so much!! Tons and tons of love
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor)
इस पर सोनम ने लिखा था- ओह मॉय गॉड सर. मुझे एसएमएस मिला नहीं. मैं हमेशा रिप्लाई करती हूं.
Oh my god sir!! I didn't get it!! I always reply!! Thank you so much! I got message 🙈🙈🙈 I'm so so sorry
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor)