scorecardresearch
 

'अनपढ़, बेवकूफ...', पहली बार गुस्से से आगबबूला हुए वीरेंद्र सहवाग, हसीनाओं की लगाई क्लास

क्रिकेट के मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करने वाले वीरेंद्र सहवाग का अब रियलिटी शो में ऐसा रूप दिखा है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. हमेशा हंसने-मुस्कुराने वाले सहवाग को कैमरे के सामने इस कदर आगबबूला देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं.

Advertisement
X
गुस्से में भड़के वीरेंद्र सहवाग  (Photo: Instagram/@virendersehwag)
गुस्से में भड़के वीरेंद्र सहवाग  (Photo: Instagram/@virendersehwag)

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में वीरेंद्र सहवाग अपनी होस्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौके लगाने वाले सहवाग स्क्रीन पर भी हर किसी को इम्प्रेस कर रहे हैं. वैसे तो वीरेंद्र सहवाग अक्सर शांत और हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं, लेकिन पहली बार उन्हें शो में गुस्से से आगबबूला देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं.

सहवाग को क्यों आया गुस्सा?

'राइज एंड फॉल' का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में सहवाग 'टीवी की नागिन' प्रियंका चाहर चौधरी और सिंगर-एक्ट्रेस सारा गुरपाल को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

सारा और प्रियंका की लड़ाई पर सहवाग ने उनसे कहा- आप लोग इतना पर्सनल क्यों हो रहे हैं? इसपर सारा ने कहा कि बेसमेंट में यही सब चल रहा है. सहवाग फिर गुस्से से बोले- मैं पहले भी समझाकर गया था आपको. लेकिन मुझे समझ जाना चाहिए था कि आप लोग समझदार नहीं, बल्कि बेवकूफ हैं. अनपढ़, गंवार हैं. उस हिसाब से समझाता, गाली देकर समझाता, तो शायद आपको समझ आता. 

सहवाग फिर सारा गुरपाल से बोले- अगर किसी को लग रहा है कि उसे एंग्जाइटी अटैक आ रहा है, तो आप किसी का मजाक कैसे उड़ा सकती हैं. आपका ट्रॉमा, ट्रॉमा है और दूसरे का ट्रॉमा ड्रामा है. 

Advertisement

 

सहवाग ने प्रियंका की लगाई क्लास

सारा के बाद सहवाग ने प्रियंका चाहर चौधरी की भी क्लास लगाई. सहवाग ने प्रियंका को गुस्से से कहा- आपने क्यों कहा कि सारा गाएगी तो कानों से खून आ जाएगा. प्रियंका ने कहा कि उन्होंने सारा को ये सब नहीं बोला. लेकिन सहवाग और ज्यादा गुस्सा होते दिखे. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- मुझे समझ नहीं आता कि आप लोग सरेआम झूठ कैसे बोल लेते हो. 

सहवाग आगे बोले- आप मुझे कैसे झूठ बोल सकती हो कि सर मैंने ऐसा नहीं बोला. सारा रिक्वेस्ट करती रहीं कि उन्हें बोलने दिया जाए, लेकिन सहवाग ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया. वीरेंद्र सहवाग को एंग्री मोड में देखकर फैंस भी शॉक्ड नजर आ रहे हैं, क्योंकि ये पहली बार है जब फैंस को उनकी एंग्री अवतार देखने को मिला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement