स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं. स्वरा भास्कर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 के माधोलाल कीप वॉकिंग में एक सहायक भूमिका के साथ की थी. व्यावसायिक रूप से सफल रही फिल्म तनु वेड्स मनु (2011) में उनकी सहायक भूमिका के लिए उन्हें पहचान मिली और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला (Filmfare Award for Best Supporting Actress).
उनकी फिल्मों में रांझणा (2013), तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (Tanu Weds Manu Returns), प्रेम रतन धन पायो, निल बटे सन्नाटा (2016), और अनारकली ऑफ आरा (2017), वीरे दी वेडिंग में उनकी अभिनीत भूमिकाओं ने उन्हें और प्रशंसा दिलाई. उन्होंने पूर्व के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड के लिए नामांकित हुई (Swara Bhasker Films and Awards).
स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 के दिल्ली में हुआ था (Swara Bhasker Date of Birth). उनके पिता उदय भास्कर, एक तेलुगु मूल के भारतीय नौसेना अधिकारी हैं और उनकी मां इरा भास्कर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली में सिनेमा अध्ययन की प्रोफेसर हैं और बिहार राज्य से हैं (Swara Bhasker Parents). स्वरा भास्कर ने अपनी स्कूली शिक्षा सरदार पटेल विद्यालय से की. बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन किया. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि भी हासिल की (Swara Bhasker Education).
स्वरा भास्कर ने बरेली की बहेड़ी तहसील के रहने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, फहाद अहमद से फरवरी 2023 को कोर्ट में शादी कर ली (Swara Bhasker Marriage).
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती है(Swara Bhasker Controversies)
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के तिलक लगाकर चिकन खाने का मुद्दा बन गया है. बीते एपिसोड में गौतम गुलाटी ने शहजाद पर कमेंट किया. इसे सुनकर वो काफी नाराज हुए.
स्वरा भास्कर ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें लगातार मैसेज किए और अकेले में लव सीन की रिहर्सल के लिए बुलाया। स्वरा के मुताबिक, बाद में डायरेक्टर नशे में उनके कमरे तक आया और गले लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह डर गई थीं।
वीरेंद्र सहवाग के शो पर अब एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. स्वरा, तेज प्रताप यादव और प्रियंका चाहर चौधरी से बात करते हुए कहती हैं- मेरी एक फिल्म का डायरेक्टर था. वो पीछे पड़ गया था मेरे.
राइज एंड फॉल 2 शो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच बातचीत ने राजनीतिक रंग ले लिया है. दोनों के बीच शुरू में तनाव था, लेकिन अब धीरे-धीरे दोस्ती भी बनती दिख रही है.
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राइज एंड फॉल में जाने से पहले स्वरा भास्कर पर बड़ा वार किया था. उन्होंने एक्ट्रेस के जौहर वाले कमेंट पर उन्हें घेरते हुए कहा कि ये स्वरा का लोगों के बीच सस्ती सुर्खियां कमाने का तरीका था.
राइज एंड फॉल में शहजाद पूनावाला पर हुए हमले और बदसलूकी के बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी किया है. टीम ने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि गालियां देने और हमला करने के बावजूद शहजाद का हौसला नहीं टूटेगा.
सिवेत तोमर ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में स्वरा भास्कर से हुई बातचीत और जातीय विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि स्वरा ने सभी राजपूत महिलाओं से माफी मांगने की बात कही है.
स्वरा भास्कर ने खुलासा किया है कि शादी की उम्मीद खत्म होने पर उन्होंने अनजान स्पर्म डोनर के जरिए आईवीएफ (IVF) से मां बनने का फैसला कर लिया था. हालांकि, सीएए (CAA) प्रोटेस्ट के दौरान फहाद अहमद से हुई मुलाकात ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया.
रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के पहले हफ्ते में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस और हाथापाई हुई. इस झगड़े में शहजाद के कपड़े फट गए और वह जमीन पर गिर पड़े.
स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म के जौहर सीन पर हुई ट्रोलिंग और विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया और यह विवाद जानबूझकर राजनीतिक एजेंडों के तहत खड़ा किया गया है.
'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री लेते समय एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर वीरेंद्र सहवाग भी शॉक्ड नजर आए.
राइज एंड फॉल 2 के दूसरे एपिसोड में शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस देखने को मिली. पूनावाला ने स्वरा पर राजनीतिक और व्यक्तिगत हमले किए, जबकि स्वरा ने भी जवाबी वार किए.
'राइज एंड फॉल 2' के पहले ही एपिसोड में शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर पर तीखा तंज कसते हुए उनके पुराने गणपति विसर्जन डांस का मजाक उड़ाया. शहजाद ने दावा किया कि स्वरा को सलमान खान ने इग्नोर किया था. शो में दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है.
राइज एंड फॉल के पहले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मोटी ब्लाउज पहनकर बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. तेज प्रताप और शहजादा पूनवाला के साथ उनकी नोकझोक और मस्ती ने शो के प्रीमियर को मजेदार बना दिया.
राइज एंड फॉल 2 का पहला एपिसोड दर्शकों को एक ऐसा रियलिटी शो दिखाता है जिसमें ग्लैमर, विवाद, रणनीति और सत्ता का खेल शामिल है. शो में कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स में बांटा गया है, जहां हर फैसला उनकी स्थिति को प्रभावित करता है. शो देखने से पहले पढ़ें रिव्यू.
राइज एंड फॉल सीजन 2 की शुरुआत में ही शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर राजनीतिक तंज कसे.
स्वरा भास्कर रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट टीवी पर वापसी कर रही हैं. शो 26 सितंबर से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा. स्वरा ने शूटिंग के लिए अपनी बेटी से दूर जाने पर भावुक पोस्ट शेयर की है, जो हर किसी का दिल छू गई.
स्वरा भास्कर के अयोध्या कमेंट पर विवाद के बीच पुनीत इस्सर का बयान सामने आया है. उन्होंने सपोर्ट और फंडिंग को लेकर भी बड़ी बात कही.
स्वरा भास्कर ने पद्मावत फिल्म में जौहर सीन को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसपर बिहार की विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने फिर पलटवार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने महिला होने के नाते एक्ट्रेस को जवाब देना जरूरी समझा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी 2023 में हुई थी. स्वरा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि पूर्व छात्र नेता और एक्टिविस्ट उमर खालिद ने उन्हें मिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
एक्टर स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और नेता शहज़ाद पूनावाला 'राइज एंड फ़ॉल' सीजन 2 में शामिल होने वाले हैं. वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो 26 सितंबर से MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगा.