scorecardresearch
 

'विजय की पत्नी-बच्चों की हालत के बारे में सोचो', तृषा पर बरसीं एक्ट्रेस सुचित्रा

सिंगर सुचित्रा ने विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तृषा को पसंद न करने की बात कही और विजय की निजी जिंदगी व राजनीति पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
X
‘विजय की पत्नी और बच्चों पर क्या बीत रही होगी?’ सुचित्रा का तृषा पर तंज  (Photo: ITG)
‘विजय की पत्नी और बच्चों पर क्या बीत रही होगी?’ सुचित्रा का तृषा पर तंज (Photo: ITG)

इन दिनों पूरा ध्यान भले ही एक्टर से नेता बने विजय जोसेफ पर हो, लेकिन उनके साथ एक और तमिल स्टार लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं- तृषा कृष्णन. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मौजूदगी और उसी दिन चुनाव नतीजों का आना, जो तृषा का बर्थडे भी था, लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गया. खास बात ये रही कि उसी दिन विजय की पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

कई सेलेब्स, जिनमें लक्ष्मी मंचू भी शामिल हैं, उन्होंने तृषा को विजय का लकी चार्म बताया. लेकिन हर कोई तृषा के सपोर्ट में नहीं दिख रहा. सिंगर सुचित्रा ने साफ कहा कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं हैं. एक नए वीडियो में सुचित्रा ने कहा- मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं हैं. मैं बिना किसी पक्षपात के अपनी राय दे रही हूं, मुझे विजय बहुत पसंद हैं और मैं ईमानदारी से अपनी बात कहूंगी.

विजय-तृषा के रिश्ते पर किया कमेंट

सुचित्रा ने आगे कहा- जब कोई इंसान बहुत सफल हो जाता है और खुद को अकेला कर लेता है, तब कुछ लोग उसकी जिंदगी में घुस जाते हैं. विजय ने खुद को अपने माता-पिता और पत्नी से दूर कर लिया है, वो अकेले हैं और उन्होंने अब तक खुद को समझने की कोशिश भी नहीं की. ऐसे समय में उन्होंने राजनीति में कदम रखा है.

Advertisement

सुचित्रा ने ये भी कहा कि विजय को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए अपने पिता एस ए चंद्रशेखर की जरूरत है. उन्होंने कहा- अगर उनके पिता उनका साथ नहीं देंगे तो राजनीति में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी.

सुचित्रा के इंस्टाग्राम पेज पर भी विजय और तृषा को लेकर चल रही चर्चाओं पर कई पोस्ट और स्टोरी शेयर की गईं. एक स्टोरी में विजय के शपथ ग्रहण समारोह से तृषा का वायरल वेव वाला वीडियो शेयर किया गया, जिसके साथ लिखा था- इस समय की सबसे निराशाजनक पब्लिक फिगर.

विजय की मां को भी मारा ताना!

उन्होंने तृषा के विजय की मां को गले लगाने पर भी तंज कसा. वहीं एक दूसरी स्टोरी में विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम का जिक्र करते हुए लिखा गया- बिना तलाक लिए विजय, तृषा के साथ घूम रहे हैं. कहा जा रहा है कि संगीता ने केस फाइल किया है और विजय का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. वो अपने फैंस के सामने गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं. जबकि उनकी महिला फैंस आंख बंद करके उनकी हरकतों का समर्थन कर रही हैं और परोक्ष रूप से एक गैरकानूनी रिश्ते को बढ़ावा दे रही हैं. जरा सोचिए, इस समय उनकी पत्नी और बच्चों की मानसिक हालत कैसी होगी.

Advertisement

इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए सुचित्रा ने लिखा- संगीता, मौनम- सम्मदम. यानी “चुप्पी का मतलब सहमति. सुचित्रा के इन बयानों पर बना एक रेडिट वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, विजय की चुनावी जीत के बाद सुचित्रा ने चार्मी कौर और लक्ष्मी मंचू जैसे सितारों की भी आलोचना की थी.

हालांकि दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले सुचित्रा विजय और तृषा का बचाव भी कर चुकी हैं. इस साल की शुरुआत में जब दोनों एक शादी में साथ नजर आए थे, तब उन्होंने कहा था- विजय और तृषा सिर्फ शादी में साथ गए थे. उन्होंने हाथ तक नहीं पकड़ा. क्या 2026 में लड़का और लड़की दोस्त नहीं हो सकते? लोग कब तक उन्हें कपल मानते रहेंगे? और अगर वो दोस्त से ज्यादा भी हैं, तो इससे किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement