scorecardresearch
 

PM सूर्य घर योजना में यूपी का दबदबा... टॉप 100 में राज्य के 17 जिले, लखनऊ नंबर 1

'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है. देश के टॉप 100 जिलों में राज्य के 17 जिलों ने जगह बनाई है, जबकि लखनऊ लगातार देश का नंबर-1 जिला बना हुआ है. वाराणसी 10वें और कानपुर 14वें स्थान पर हैं.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में यूपी का दबदबा, टॉप 100 में राज्य के 17 जिले शामिल. (File Photo: PTI)
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में यूपी का दबदबा, टॉप 100 में राज्य के 17 जिले शामिल. (File Photo: PTI)

केंद्र की महत्वकांक्षी 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश के टॉप 100 जिलों में उत्तर प्रदेश के 17 जिले शामिल हैं. यह उपलब्धि राज्य में सौर ऊर्जा के तेजी से बढ़ते दायरे और ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत प्रगति है. केंद्र की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लागू करने में यूपी अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. राज्य में बड़ी संख्या में उपभोक्ता सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं.

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन बढ़ने से लोगों के बिजली बिल में बचत हो रही है. साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में देकर आर्थिक लाभ कमाने का मौका भी मिल रहा है. केंद्र सरकार ने इस योजना की समीक्षा के बार एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों का टॉप 100 में शामिल होना राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को लेकर बढ़ती जागरूकता, सरकारी सहयोग और अलग-अलग योजनाओं के असर को दिखाता है.'

यह भी पढ़ें: फ्री बिजली से 40 लाख घर हुए जगमग, PM सूर्य घर योजना से आप भी जुड़ें, जानिए प्रॉसेस

उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलेपमेंट एजेंसी (UPNEDA) के डायरेक्टर रविंदर सिंह ने कहा कि लखनऊ ने 1,24,167 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाने के साथ देश के नंबर 1 जिले का स्थान बरकरार रखा है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लखनऊ में घरों की तरफ से बड़े पैमाने पर रूफटॉप सोलर अपनाने की वजह से संभव हो सकी है. रविंदर सिंह ने कहा कि वाराणसी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश में 10वां स्थान हासिल किया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले अभियान का सकारात्मक असर साफ दिखाई दे रहा है. इसके अलावा कानपुर देश में 14वें स्थान पर है. इसे राज्य के औद्योगिक शहरों में ग्रीन एनर्जी अपनाने की दिशा में अहम संकेत माना गया है. यूपीनेडा डायरेक्टर ने कहा कि देश के टॉप 100 जिलों में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों की मौजूदगी और लखनऊ का लगातार नंबर 1 पर बने रहना इस बात का संकेत है कि राज्य ग्रीन एनर्जी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. योगी सरकार ने इसे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की बड़ी प्रगति बताया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement