scorecardresearch
 

'मुझे सिर्फ IPL खिलाड़ी समझा गया'... शशांक सिंह का छलका दर्द, छोड़ा छत्तीसगढ़

पंजाब किंग्स (PBKS) के ऑलराउंडर शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए घरेलू टीम छोड़ दी है. अब वह 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलेंगे.

Advertisement
X
शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर साधा निशाना (Photo: PTI)
शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर साधा निशाना (Photo: PTI)

पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ छोड़कर 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलने का ऐलान कर दिया है. शशांक ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) ले लिया है. 

शशांक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'हां, मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं. मैंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलूंगा. पिछले सीजन में मुझे कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस मुश्किल दौर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मेरा बिल्कुल साथ नहीं दिया.'

यह भी पढ़ें: 8 विकेट लेने के बाद भी ड्रॉप! पाकिस्तानी टीम के फैसले ने चौंकाया, कप्तान बाबर आजम भी सवालों के घेरे में

उन्होंने आगे कहा, 'सीजन खत्म होने के बाद मेरा नाम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की सूची में नहीं रखा गया. इतना ही नहीं, बेंगलुरु में आयोजित प्री-सीजन कैंप के लिए गई छत्तीसगढ़ टीम में भी मेरा नाम नहीं था. मैंने पूछा कि मुझे क्यों नहीं चुना गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.'

Advertisement

शशांक ने आरोप लगाया, 'मुझसे कहा गया कि मैं सिर्फ आईपीएल खेलना चाहता हूं और छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहता. जबकि सच यह है कि पिछले साल ही बीसीसीआई ने मुझे 2023-24 घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीजन के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया था.'

यह भी पढ़ें: क्रिकेट को अलविदा, फैन्स को सलाम! रहाणे का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

34 साल के शशांक अब पुडुचेरी के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वह इस सीजन रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी गेंदबाजी को और बेहतर बनाने पर काम करेंगे, ताकि टी20 क्रिकेट में एक पूर्ण ऑलराउंडर के रूप में योगदान दे सकें. 

भारत के सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले घरेलू व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों में शामिल शशांक सिंह का 2024-25 सीजन भी शानदार रहा. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सिर्फ 7 मैचों में 450 रन बनाए और 11 विकेट भी झटके. वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के 7 मुकाबलों में उन्होंने 188 रन बनाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement