scorecardresearch
 

40 की मौनी रॉय बनीं 39 साल के वरुण धवन की मां! खूब हो रही किरकिरी, यूजर्स बोले- क्या बकवास है

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के ट्रेलर में Mouni Roy को Varun Dhawan की नकली मां के रोल में देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. दोनों की उम्र में सिर्फ 1 साल का फर्क है, ऐसे में फैंस इस कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement
X
वरुण धवन की मां बनीं मौनी रॉय? (Photo: Screengrab)
वरुण धवन की मां बनीं मौनी रॉय? (Photo: Screengrab)

'है जवानी तो ईश्क होना है' का ट्रेलर शनिवार को मुंबई में लॉन्च किया गया. सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा चर्चा एक वजह से हो रही है, और वो हैं- मौनी रॉय.

‘नागिन’ फेम मौनी रॉय 40 साल की हैं, फिल्म में वो वरुण धवन की नकली मां का रोल निभाती नजर आएंगी. ये देख फैंस हैरान हो रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि वरुण इस साल 39 साल के हुए हैं. दोनों की उम्र में सिर्फ 1 साल का फर्क है, ऐसे में मौनी को वरुण की मां बनाना लोगों को हजम नहीं हो रहा और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं.

वरुण की फिल्म पर बैकलैश

हालांकि मौनी फिल्म में वरुण की बायोलॉजिकल मां नहीं बल्कि एक झूठ की वजह से किराए की मां बनती नजर आएंगी. लेकिन यूजर्स को ये कास्टिंग रास नहीं आ रही है. एक ने ट्वीट किया- वरुण धवन की मां के रोल में मौनी रॉय? क्या मजाक है. दूसरे ने लिखा- मौनी रॉय उनकी नकली मां बनी हैं, ये बात बिलीवेबल ही नहीं लगती.

Advertisement

एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- मौनी रॉय को मां बना दिया, इससे बेहतर कहानी तो दूसरी फिल्मों में होती है.

हालांकि ट्रेलर देखने के बाद इतना जरूर समझ आता है कि मौनी का ये ‘फेक मदर’ वाला किरदार फिल्म में कॉमेडी के लिए रखा गया है. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर यही सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक

कुछ दिन पहले मौनी और उनके अलग हो चुके पति सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की जानकारी दी थी और लोगों से प्राइवेसी देने की अपील की थी.

फिल्म की रिलीज डेट

डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी है जवानी तो ईश्क होना है में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं. फिल्म पहले 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी. बाद में टॉक्सिक से क्लैश बचाने के लिए इसे 22 मई 2026 कर दिया गया था. लेकिन जब टॉक्सिक पोस्टपोन हो गई, तो फिल्म को फिर से उसकी पुरानी रिलीज डेट 5 जून 2026 पर शिफ्ट कर दिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement