मौनी रॉय, अभिनेत्री
मौनी रॉय (Mouni Roy) एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका, कथक नर्तकी और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करती हैं. उन्होंने 2007 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ टीवी सीरियल में कृष्णा तुलसी की भूमिका के साथ अपना करियर शुरु किया था. लेकिन 2011 में देवों के देव महादेव शो के साथ उनको सफलता मिली, जिसमें उन्होंने सती की भूमिका निभाई थी (Mouni Roy TV Debut).
उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भूमिका निभाई है जैसे -जूनून ,इश्क, जरा नचके दिखा, पति पत्नी और वो, झलक दिखला जा 7, बॉक्स क्रिकेट लीग2. रॉय ने थ्रिलर सीरियल नागिन 1 (2015-16) में नागिन की भूमिका निभाई थी जिसे लोगों ने काफी पंसद किया (Mouni Roy TV serials).
मौनी रॉय ने साल 2018 में फिल्म गोल्ड से अपनी हिंदी फिल्म की शुरुआत की (Film Debut) और इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला (Mouni Roy,Best Female Debut Filmfare Award).
मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में हुआ था (Mouni roy Date of Birth). उनके दादा शेखर चंद्र रॉय जात्रा थिएटर के जाने-माने कलाकार थे. उनकी मां मुक्ति एक थिएटर कलाकार थीं, और उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला परिषद के कार्यालय अधीक्षक थे (Family). उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कूचबिहार के बाबरहाट के केंद्रीय विद्यालय से हासिल की. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन डिग्री कोर्स में दाखिला लिया लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की (Mouni Roy Education).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @Roymouni है. उनके फेसबुक पेज का नाम Mouni Roy है. वह इंस्टाग्राम पर imouniroy यूजरनेम से एक्टिव हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिश्तों, माफी और आत्मिक शांति को लेकर खुलकर बात की। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही अपने निजी जीवन से जुड़ी किसी घटना का जिक्र किया।
मौनी रॉय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. हालांकि, पर्सनल लाइफ में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. फिर भी मौनी किसी के लिए दिल में कड़वाहट नहीं रखती हैं. उनका मानना है कि लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए.
सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी रॉय ने एक यूट्यूब चैट के दौरान अपनी सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में फैली अफवाहों पर बात की. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में उनकी महिला दोस्तों और परिवार ने उनका साथ दिया.
मौनी रॉय ने हाल ही में अपने बारे में फैली अफवाहों और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है. एक बातचीत के दौरान उन्होंने उस अफवाह का जिक्र किया, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा हैरान किया था. अभिनेत्री ने यह भी बताया कि मुश्किल समय में परिवार और दोस्तों का साथ उनके लिए कितनी बड़ी ताकत बना. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के ट्रेलर में Mouni Roy को Varun Dhawan की नकली मां के रोल में देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. दोनों की उम्र में सिर्फ 1 साल का फर्क है, ऐसे में फैंस इस कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
कान्स में ऐश्वर्या का स्टनिंग लुक देखने को मिला. किस पर भड़के थे सलमान खान. पढ़ें हफ्ते भर की टॉप न्यूज...
मौनी रॉय ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शीयर क्रिस्टल गाउन और डायमंड जूलरी में ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर मौनी के कान्स लुक्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके स्टाइल, फिटनेस और फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Mouni Roy Cannes Look: पति सूरज नांबियार संग तलाक की खबरों की पुष्टि के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जलवे बिखेर रही हैं. उन्होंने शीयर गाउन पहन बोल्ड लुक दिखाया.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जॉइंट स्टेटमेंट में क्लियर किया कि उनके बीच कोई झगड़ा या तीसरी पार्टी शामिल नहीं है. एक्स कपल ने ये भी कहा कि उनके बीच एलिमनी को लेकर कोई विवाद नहीं है.
फेमस पंजाबी सिंगर तलविंदर इस समय अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. तलविंदर के गाने ट्रेंड में रहते हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग जुड़ रहा है.
मौनी रॉय ने तलाक के बाद कथित तौर पर अपने एक्स हसबैंड सूरज को फिर से फॉलो किया है, जबकि सूरज ने अभी तक उन्हें फॉलो बैक नहीं किया है. अब इस पर राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है.
मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने आधिकारिक तौर पर एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को 14 मई को यह बेहद दुखद खबर दी कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया हैं.और दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था लेकिन अब.
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने आधिकारिक तौर पर एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह बेहद दुखद खबर दी है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया हैं. हालांकि अब दोनों ने एक दूसरे को फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया है.
इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में मौनी रॉय के तलाक की चर्चा रही. दिलजीत दोसांझ की नागरिकता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ. जानें और क्या खास हुआ.
एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार ने शादी में चल रही खटपट की सभी अफवाहों पर फाइनली जवाब दे दिया है. मौनी और सूरज शादी के 4 साल बाद तलाक लेने वाले हैं, उनकी शादी टूट गई है. कपल ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इसका कंफर्मेशन दिया.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- एक्ट्रेस मौनी रॉय ने नया स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें कपल ने बताया कि वो तलाक ले रहे हैं. वहीं रणबीर कपूर ने अयोध्या में जमीन खरीदी है.
मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों पर मुहर लगा दी है. शादी के 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. तलाक की खबरों के बीच सूरज ने इंस्टाग्राम पर वापसी तो की, लेकिन शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है. एक्ट्रेस ने नया स्टेटमेंट जारी किया है. कपल ने बताया कि वो तलाक ले रहे हैं.
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक जिस एक एक्ट्रेस के चर्चे अक्सर हुए हैं, वो हैं मौनी रॉय. टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी में कृष्णा तुलसी के रूप में नजर आईं मौनी आज बॉलीवुड के जाना माना नाम हो गई हैं. लेकिन उनके काम से ज्यादा उनके रूप ने सुर्खियां बटोरी हैं.
मौनी रॉय की शादी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. दावा है कि वो और उनके पति सूरज नांबियार छह महीने पहले ही अलग हो चुके थे, मगर उन्होंने अभी तक तलाक नहीं लिया है. रिपोर्ट में उनके सेप्रेशन का कारण भी बताया गया है.
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही है. रिपोर्ट्स हैं कि उनका अपने बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार से तलाक हो गया है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है.