मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) का सबसे फेवरेट सुपरहीरो स्पाइडरमैन अब जल्द ही बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज और नई पहचान के साथ लौटने वाला है. सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियो की नई फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे 31 जुलाई से थिएटर्स में लग रही है. हालांकि इंडिया में इसे एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को रिलीज किया जाएगा.
स्पाइडरमैन के रोल में टॉम हॉलैंड नजर आने वाले हैं, जो करीब चार साल बाद ये किरदार वापस निभाते दिखाई देंगे. उनकी पिछली फिल्म स्पाइडमैन नो वे होम बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ गई थी. अब ये वाली स्पाइडरमैन भी उसी राह पर है. इंडिया में ये रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करने वाली है.
इंडिया में गर्दा उड़ा रहा स्पाइडरमैन
MCU की फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की एडवांस बुकिंग नंबर्स काफी जबरदस्त हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बुक माइ शो वेबसाइट के जरिए फिल्म की 8 लाख टिकट रिलीज से तीन दिन पहले बिक चुकी हैं, जिससे ये एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुई है. तीन साल बाद, स्पाइडरमैन की ये नई फिल्म ने हॉलीवुड के लिए इंडिया में सबसे ज्यादा प्री-सेल्स टिकट बेचे हैं. इससे पहले ये कारनामा मार्वल की ही फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन ने किया था, जो साल 2024 में आई थी.
नेशनल सिनेमा चेन PVR, INOX और सिनेपॉलिस ने अभी तक स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की कुल 3.19 लाख टिकट बेच चुका है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 16 करोड़ के आसपास का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म अपने पहले ही दिन इंडिया में 20-25 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग कर सकती है. फाइनल फिगर्स इससे भी ऊपर का अनुमान लगा रहे हैं.
टॉम हॉलैंड की सबसे सफल फिल्म
स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे फिल्म इंडिया में टॉम हॉलैंड के करियर की सबसे सफल फिल्म बन सकती है. पिछली वाली स्पाइडरमैन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 217 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. उस फिल्म का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड जैसे हॉलीवुड सितारे थे, जो सालों बाद स्पाइडरमैन बनकर लौट रहे थे.
बात करें फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की, तो इसमें टॉम हॉलैंड की पत्नी जैंडेया भी हैं जो अपना आइकॉनिक किरदार एमजे वापस प्ले करेंगी. वहीं इसमें हल्क भी नजर आएगा, जिसके साथ स्पाइडरमैन की जबरदस्त लड़ाई देखने मिलेगी.