भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों 'बिग बॉस 20' में धमाल मचा रही हैं. आम्रपाली शो की स्ट्रॉन्ग दावेदार मानी जा रही हैं.
आम्रपाली अब बिग बॉस में भोजपुरी के सुपर स्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव संग अपने अफेयर की चर्चाओं पर बात करती हुई नजर आईं. लव गिल संग बात करते हुए आम्रपाली ने कहा कि दिनेश लाल यादव उनके काफी अच्छे दोस्त हैं. लेकिन कई लोगों को लगता है कि वो दोनों रिश्ते में हैं.
दिनेश लाल यादव संग अपनी दोस्ती पर बात करते हुए आम्रपाली बोलीं- मैं जब भोजपुरी इंडस्ट्री में आई थी, तब दिनेश जी मेरे बेस्ट फ्रेंड थे.
'हमारी दोस्ती आज भी ऐसी है कि जब मुझे उनसे कुछ कहना होता है तो मैं उनकी तरफ देखने लगती हूं और वो समझ जाते हैं कि मैं क्या कहना चाहती हूं. फिर वो हंसने लगते हैं. दोस्तों को ऐसे ही होना चाहिए. उनके बीच कोई फिल्टर नहीं होना चाहिए. '
आम्रपाली ने आगे दिनेश लाल संग अपनी डेटिंग की खबरों पर भी बात की. आम्रपाली बोलीं- लोगों को लगता है कि दिनेश जी और मैं एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस वजह से दिनेश जी मेरे पीछे पड़े रहते हैं कि शादी कर लो.
'मैं अब इसपर उनसे क्या कहूं? लोगों को लगता है कि शादी बहुत आसान है. लेकिन वो लोग ये नहीं समझते कि शादी के लिए हम लड़कियों को बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है. लेकिन लड़कों को ये बहुत आसान लगता है कि बस शादी कर लो.'
आम्रपाली और दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरफुल स्टार्स हैं. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों ज्यादातर साथ नजर आते हैं, जिस वजह से उनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रहती हैं.
दिनेश लाल यादव 47 साल के हैं. वो शादीशुदा हैं. दिनेश 3 बच्चों के पिता हैं. वहीं, दूसरी ओर आम्रपाली दुबे 39 साल की हैं. उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई है. आम्रपाली, दिनेश लाल यादव से उम्र में 8 साल छोटी हैं.
(Photo: Social Media)